आज़मगढ़: केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर आठ साल सेवा, सुशासन व ग़रीब कल्याण कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर आठ साल सेवा, सुशासन व ग़रीब कल्याण कार्यक्रम का आयोजन।

आजमगढ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश भर में 30 मई से 15 जून 2022 तक बूथ स्तर पर 8 साल सेवा, सुशासन व ग़रीब कल्याण कार्यक्रम मनाया जा रहा है।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शुक्रवार को रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आठ वर्षों में किये गये कार्यों को जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने अपने संबोधन के माध्यम से जनता के समक्ष रखा।इस अवसर पर पार्टी द्वारा जारी पत्रक का विमोचन व केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अन्त्योदय के मूल मंत्र अपनाते हुए पिछले 8 वर्षों में गरीब गांव व किसान को केन्द्र में रखते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य किया है।इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू, प्रेम प्रकाश राय, बृजेश यादव, रामनयन सिंह, श्रीकृष्ण पाल, विनोद उपाध्याय, विवेक निषाद, हरिवंश मिश्रा, परवीन सिंह, मयंक गुप्ता, बबिता जसरासरिया, नन्हकूराम सरोज, पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: एडीएम राजस्व आजाद भगत की अध्यक्षता में तमसा अभियान की चौथी वर्षगांठ मनाई गई

Fri Jun 3 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक एडीएम राजस्व आजाद भगत की अध्यक्षता में तमसा अभियान की चौथी वर्षगांठ मनाई गई आज़मगढ़ जनपद में 3 जून 2018 को तत्कालीन जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के नेतृत्व में शुरू हुए तमसा महा अभियान की आज चौथी वर्षगांठ सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में शहर के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement