माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर पोषण अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन : डॉक्टर चंद्रकला यादव
जलालाबाद।आज दिनांक 17:09:2022 दिन शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र,कन्नौज पर माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर इफ्को के जिला प्रबंधक श्री मान सिंह के सहयोग से पोषण अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमती प्रतिभा दोहरे ब्लाक प्रमुख जलालाबाद ने वृक्षारोपण करने के उपरांत अपने संबोधन में गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री को अपने भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती गीता पाठक जिला उपाध्यक्ष किसान महिला मोर्चा बीजेपी कन्नौज ने वृक्षारोपण के साथ अपने संबोधन में अधिक पेड़ लगाकर वातावरण को स्वच्छ रखने की बात की केंद्र की गृह वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रकला यादव ने कार्यक्रम में आए हुए किसानों व कृषक महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए गृह वाटिका व मोटे अनाजों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमें अपने भोजन में विभिन्न रंगों के फल एवं सब्जियों को शामिल करना चाहिए। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार ने फसलों की बायोफोर्टीफाइड वैरायटी पर चर्चा की व डॉक्टर अरविंद कुमार वैज्ञानिक मृदा ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर चर्चा की वही केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सी के राय द्वारा पशुओं में तेजी से फैल रही लम्पी बीमारी से बचाव हेतु जानकारी दी गई। कार्यक्रम में केंद्र के प्रसार वैज्ञानिक डॉ सुशील कुमार, डॉ अमरेंद्र व अमित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 130 कृषक महिलाओं एवं पुरुषों को लगभग 5000 साकभाजी पौधे एवं 130 फलदार वृक्षों का वितरण किया गया।