जयराम संस्थाओं के संस्थापक ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की 18 वीं पुण्य तिथि पर देशभर में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम विद्यापीठ में ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की 18 वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।
ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की 18 वीं पुण्य तिथि पर मुख्य आयोजन जयराम आश्रम हरिद्वार में होगा।

कुरुक्षेत्र, 24 अगस्त : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के निर्माण एवं तीर्थों के उत्थान में जयराम संस्थाओं के संस्थापक ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की 18 वीं पुण्यतिथि पर ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र में 8 सितम्बर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। इस अवसर पर विद्यापीठ के ट्रस्टी, सेवक एवं गणमान्य नागरिक श्रद्धांजलि देंगे। इसी तरह के कार्यक्रम देशभर में जयराम संस्थाओं में आयोजित होंगे। सिंगला ने बताया कि ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की 18 वीं पुण्यतिथि पर मुख्य श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के सान्निध्य में जयराम आश्रम हरिद्वार में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरुदेव के संकल्पों के प्रति समर्पण एवं गुरुदेव के चरणों में श्रद्धांजलि देने के लिए रुद्राभिषेक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। सिंगला ने बताया कि इस मौके पर संत महापुरुष भी पहुंचेंगे तथा श्रद्धांजलि देंगे।
अपने पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी को नमन करते हुए ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा को पूंजीपतियों के हाथों में सौंपना चाहती है सरकार : अशोक अरोड़ा

Wed Aug 24 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रदेश में सरकारी स्कूल बंद किए जाने की पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने की कड़ी निंदा। कुरुक्षेत्र, 24 अगस्त : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि भाजपा सरकार सभी सरकारी स्कूलों को बंद […]

You May Like

advertisement