
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : हिन्दू जागृति मंच एवं केमिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर विचार गोष्ठी एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें नगर क्षेत्र के बीस से अधिक चिकित्सकों को माल्यार्पण करके शॉल ओढ़ाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्मानित किया गया।
डॉक्टर सचिन सक्सेना चैरिटेबल ब्लड बैंक पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि आज डॉक्टर्स डे पर सभी चिकित्सकों की सेवाओं, धैर्य, समर्पण, सहयोग और अटूट निष्ठा के लिए नमन एवं सैल्यूट करने का दिन है। मुख्य अतिथि डॉ. मनोज चौधरी DSO को शॉल ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। तत्पश्चात हिंदू जागृति मंच एवं केमिस्ट एसोसिएशन के आयोजक मंडल अंकुश त्यागी, मो.शाहनवाज आलम, हेमंत वार्ष्णेय, सुभाष चंद्र शर्मा, राजेंद्र गुर्जर, सुमनलता शर्मा, सत्यवीर सिंह आदि ने डॉ राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ प्रशांत वार्ष्णेय, डॉक्टर ए के त्यागी, डॉक्टर शम्स, डॉक्टर बिलाल, डॉक्टर नजम, डॉक्टर सरताज, डॉक्टर सारा, डॉक्टर नीरज शर्मा, डॉक्टर अजय वर्मा, सहित 25 चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर,माल्यार्पण करके उनके कर्तव्य निष्ठा, धैर्य, सहयोग, सेवा, समर्पण के लिए अभिनंदन किया। डॉ मूलचंद दालभ ने चिकित्सकों की सेवा सहायता सहयोग के लिए समाज को ऋणी रहना चाहिए ऐसा कहा। जबकि डीएसओ डॉ. मनोज चौधरी ने सभी डॉक्टर को अपना मूल्यांकन करने की आवश्यकता बताते हुए उन्हें और अच्छी तरह से समाज राष्ट्र की सेवा करने का आग्रह किया। डॉक्टर सचिन सक्सेना चैरिटेबल ब्लड बैंक की संचालिका डॉक्टर रितु सक्सेना ने डॉक्टर्स डे पर नगर क्षेत्र के सभी डॉक्टर का सामाजिक संस्थाओं द्वारा अभिनंदन करना उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना अपने आप में प्रेरक बताया। सभी आए हुए चिकित्सकों एवं आयोजक मंडल के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉक्टर्स डे को सार्थकता प्रदान की। विचार गोष्ठी एवं अभिनंदन कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मनोज चौधरी ने की तथा संचालन डॉक्टर रितु सक्सैना ने किया।


