हत्या के मामले में फरार चल रहे कस्बा के शातिर स्मैक तस्कर के मकान पर चौकी पुलिस ने कुड़की वारंट किया चस्पा

हत्या के मामले में फरार चल रहे कस्बा के शातिर स्मैक तस्कर के मकान पर चौकी पुलिस ने कुड़की वारंट किया चस्पा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में हत्या के मामले में फरार चल रहे कस्बा के शातिर स्मैक तस्कर सराफत हुसैन का कुड़की वारंट उसके मकान पर चस्पा किया है।
चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया करीब पांच वर्ष पहले देर शाम कस्बा के असलम खान की उनकी दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।पत्नी ने कस्बा के मोहल्ला सराय निवासी शराफत हुसैन आदि के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।लेकिन विवेचना के दौरान हत्या का खुलासा करते हुए विवेचक ने इनका नाम निकाल दिया था।लेकिन पीड़िता के आग्रह पर कोर्ट ने इनको तलब कर लिया है।कोर्ट के द्वारा भेजे गए नोटिस और गैर जमानती वारंट के बाबजूद नही पहुंचने पर कोर्ट ने कुड़की वारंट जारी किया है।बुधवार शाम को चौकी प्रभारी बलवीर सिंह पुलिस टीम के साथ शातिर स्मैक तस्कर शराफत हुसैन के घर पर कुड़की नोटिस चस्पा करके ढोल बजाकर मुनादी कराई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिविल डिफेंस नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा आज वनाग्नि की रोकथाम हेतु मार्क ड्रिल अभ्यास किया

Thu Feb 13 , 2025
सिविल डिफेंस नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा आज वनाग्नि की रोकथाम हेतु मार्क ड्रिल अभ्यास किया,सागर मलिकआज दिनांक 13 फरवरी 2025 को प्रातः 8:30 बजे स्थान ओखला गांव, रायपुर, देहरादून में श्री श्यामेंद्र कुमार साहू, उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा देहरादून के पर्यवेक्षण में नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डनों द्वारा वनाग्नि की रोकथाम […]

You May Like

advertisement