लालकुआ सड़कों पर गन्नो से लदे ओवरलोड वाहन हादसों का सबब

लालकुआ सड़कों पर गन्नो से लदे ओवरलोड वाहन हादसों का सबब बन रहे हैं। ऐसे वाहनों के चालक निर्धारित क्षमता से अधिक गन्ना अपने वाहनों पर लादकर चल रहे हैं। पूरी जानकारी होने व शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अफसर इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे।

नगर की मुख्य सड़कों से गन्ना लदे ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। नैनीताल बरेली राजमार्ग पर हर समय ऐसे वाहनों का आवागमन बना है। इन वाहन चालकों की मनमानी के चलते मार्गो पर हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। बीते दिनों ओवरलोट ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई इसके अलावा ओवरलोड वाहन जाम की समस्या को भी लगातार गहरा रहे हैं। नगर के मुख्य चौराहों से गुजरते समय वाहनों की लंबी लाइन के चलते दिन के समय जाम के हालात बने रहते हैं। स्थानीय नागरिक कई बार इसकी शिकायत पुलिस-प्रशासनिक स्तर पर कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप है कि ऐसे वाहन चालकों को खुद पुलिस-प्रशासनिक स्तर पर ही संरक्षण मिल रहा है और कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। आम लोगों में इसको लेकर रोष बना है। सभी ने जिम्मेदार अधिकारियों से इस ओर जल्द प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
उधर सम्बंधितविभागी अधिकारी कहते है कि चालकों के खिलाफ कार्रवाई को जल्द अभियान चलाया जायेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਕਰੋਨਾ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ :ਸੁਰੱਖਿਆ

Fri Mar 5 , 2021
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ/ਮੋਗਾ : ਸ਼ਰਮਾ ਕਰੋਨਾ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ :ਸੁਰੱਖਿਆ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਕਰੋਨਾ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਅਤੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਣ ਤੋਂ ਰੋਕਣ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਸਪੱਸ਼ਟ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿੱਚ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਕਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਰੋਕਾਂ ਅਤੇ ਨਿਯਮ ਲਾਗੂ ਰਹਿਣਗੇ। ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਮਹਾਂਮਾਰੀ ਨੂੰ ਸਫਲਤਾਪੂਰਵਕ […]

You May Like

Breaking News

advertisement