अंतरराष्ट्रीय पितृ दिवस पर वृद्धाश्रम में प्रवासी पिताओं को अंगवस्त्र से किया गया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय पितृ दिवस पर वृद्धाश्रम में प्रवासी पिताओं को अंगवस्त्र से किया गया सम्मान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को अंतरराष्ट्रीय पितृ दिवस पर प्रवासी पिताओं के सम्मान का कार्यक्रम हार्टमैन पुल के नीचे स्थित काशी वृद्धाश्रम में हुआ जहां प्रवासी पिताओं को अंग वस्त्र और हार पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान करने पर पिताओं के चेहरे खिल उठे सबने एक स्वर में जोर से राधे-राधे बोला और कहा कि हमारा इस दुनिया में कोई और भी है।मानव सेवा क्लब के सदस्यों ने उनके साथ समय बिताया और गुफ्तगू की । उनको उनकी मनपसंद की चीजें खिलाईं। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया वह वर्ष में हर महत्वपूर्ण दिवस और त्यौहार को वृद्धाश्रम में मनाकर उनको खुशियां बांटने का प्रयास करते हैं। कार्यक्रम में शशि बाला वर्मा,मधु वर्मा,राजीव सक्सेना,बिपिन कुमार गर्ग,अनिल सक्सेना,अविनाश सक्सेना, सुधीर मोहन,मीरा मोहन,सरोज गर्ग,सुनील कुमार शर्मा,जितेन्द्र सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना, किरन सक्सेना,गंगा राम पाल सहित कई सदस्यों का सहयोग रहा। सभी वृद्धजनों के प्रति क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कृतज्ञता व्यक्त की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुए दर्दनाक हादसों में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Mon Jun 16 , 2025
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुए दर्दनाक हादसों में मृतकों को दी श्रद्धांजलि दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि हादसे दिल को दुखी करते है, केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश:उत्तराखंड के केदारनाथ में बड़ा हादसा, जहां एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे […]

You May Like

Breaking News

advertisement