जिले के 94.28 प्रतिशत किसानों से धान खरीदी का कार्य पूर्ण, 1,88,454 किसानों ने अब तक 8,12,091.04 टन धान बेचा, 77.31 प्रतिशत धान का हो उठाव पूरा

जांजगीर-चांपा, 02 फरवरी, 2022/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में जिले के 239 धान उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 88 हजार 454 किसानों से 8 लाख 12 हजार 91.04 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 89.15 प्रतिशत धान की खरीदी की जा चुकी है।
जिले में गत 01 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 94.28 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1 लाख 88 हजार 454 किसानों से 8 लाख 12 हजार 91.04 टन धान की खरीदी की गई है। जिले में 1,99,883 किसान पंजीकृत है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 07 फरवरी तक धान खरीदी की जाएगी। खरीदे गए धान में से अब तक करीब 77.31 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जांजगीर-चांपा जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

Wed Feb 2 , 2022
जांजगीर-चांपा, 02 फरवरी, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में वर्ष 2022 के लिए तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है।जारी आदेश के अनुसार गणेश चतुर्थी बुधवार 31 अगस्त, दशहरा (महाअष्टमी) सोमवार 03 अक्टूबर, और भाई दूज बुधवार 6 नवंबर को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। […]

You May Like

advertisement