जिले में धान खरीदी सुचारु रूप से जारी, 37 हजार किसानों ने बेचा धान22 लाख क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी

अवैध परिवहन एवं भंडारण के मामले में धान जब्ती 50 हजार क्विंटल पार, 161 प्रकरणों में की गई कार्रवाई

रायगढ़, 30 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले के समस्त उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की जा रही है। जिले में अब तक कुल 22 लाख 20 हजार 637.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 50029.60 लाख रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है।

21 हजार कृषकों द्वारा 2,664.937 हेक्टेयर रकबा समर्पित
उपार्जन केन्द्रों में उपलब्ध सुविधा, सुव्यवस्थित टोकन प्रणाली और समयबद्ध भुगतान की व्यवस्था के चलते किसान सहजता के साथ अपनी उपज का विक्रय कर पा रहे हैं। अब तक जिले में कुल 37,041 किसानों द्वारा धान विक्रय किया गया है। इनमें 13,682 सीमांत किसान, 20,609 लघु किसान तथा 2,750 दीर्घ किसान शामिल हैं। धान खरीदी को पारदर्शी एवं नियंत्रित बनाए रखने के उद्देश्य से रकबा समर्पण की प्रक्रिया भी शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जा रही है। जिले के 21 हजार 688 कृषकों द्वारा अब तक कुल 2,664.937 हेक्टेयर कृषि भूमि का रकबा समर्पित किया गया है।

अब तक 50 हजार 293 क्विंटल अवैध धान जब्त
धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। इस क्रम में अब तक 161 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 50 हजार 293 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर के निर्देश पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप संचालित हो तथा वास्तविक किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक

Tue Dec 30 , 2025
आपार आईडी पंजीयन, आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी, नियमित टेस्ट व मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत निरीक्षण के दिए निर्देश सभी निर्माण कार्यों की जांजगीर-चांपा निर्माण पोर्टल में अनिवार्य एंट्री, पोर्टल से होगी प्रगति की ट्रैकिंग, गुणवत्तापूर्व व समय-सीमा में करें पूर्ण जांजगीर-चांपा 30 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय […]

You May Like

Breaking News

advertisement