समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, अंतरिम सूची प्रकाशित, पंजीकृत किसानों की अंतिम सूची का प्रकाशन 26 नवम्बर को होगा

 जांजगीर-चांपा,23 नवम्बर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गनिर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए पंजीयन की कार्यवाही की जा रही है। प्रकाशित अंतरिम सूची से प्राप्त दावा-आपत्ति का परीक्षण एवं संशोधन की कार्यवाही 25 नवम्बर तक पूर्ण की जाएगी। समिति में पंजीकृत किसानों की अंतिम सूची का प्रकाशन 26 नवम्बर को होगा
     छत्तीगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपाभोक्ता संरक्षण विभाग से जारी पत्र के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने के लिए किसान पंजीयन हेतु लंबित आवेदनों एवं तकनीकी सुधार के लिये पंजीयन अवधि 20 नवम्बर तक वृद्धि की गई थी। निर्धारित समयावधि में लंबित आवेदनो का पंजीयन तकनीकी सुधार की कार्यवाही पूर्ण कर अंतरिम सूची का प्रकाशन दावा-आपत्ति प्राप्त करने के लिए कहा गया है। जिसमें बोए गये धान के पंजीकृत रकबे का प्रकाशन किया गया है। यदि किसी किसान द्वारा पंजीकृत रकबे/जानकारी में किसी प्रकार के परिवर्तन/संशोधन हेतु दावा-आपत्ति लिखित में प्रस्तुत किए जाने पर दावा-आपत्ति का परीक्षण कर संशोधन की कार्यवाही 25 नवम्बर तक पूर्ण की जाएगी। समिति में पंजीकृत किसानों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया 26 नवम्बर को किया जाएगा, जिसमें बोये गये धान के पंजीकृत रकबे की जानकारी होगी। किसानों के दर्ज रकबे के अनुसार धान की खरीदी सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 01 दिसंबर से की जाएगी।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपने पूर्व अधिकारी को नोटिस थमाने कंपकंपाए हाथ, प्रशिक्षु आईएएस की डांट पड़ी तो भगवान को थमा दिया नोटिस

Tue Nov 23 , 2021
जांजगीर-चांपा23/11/2021/ कुछ दिनों पहले सिंचाई विभाग के पूर्व कार्यपालन यंत्री द्वारा सिंचाई विभाग की बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण कर मकान एवं काम्पलेक्स बनाए जाने का मुद्दा मीडिया में जोर शोर से उछला तो अपने पूर्व अधिकारी को नोटिस देने के नाम से ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों के हाथ कंपकंपाने […]

You May Like

advertisement