पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने किया प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को सम्मानित

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

मथुरा : गोवर्धन रोड़ स्थित ज्ञान दीप शिक्षा भारती में ज्ञान दीप शिक्षा भारती के संस्थापक सचिव, पद्मश्री से सम्मानित, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष, साहित्यकार, शिक्षाविद, पत्रकार, रंगकर्मी, 90 वर्षीय मोहन स्वरूप भाटिया ने प्रख्यात साहित्यकार, अध्यात्मविद् , पत्रकार, समाजसेवी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, एडवोकेट का ब्रज संस्कृति के संबंधित उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मान किया।साथ ही उनको अपने अभिनंदन ग्रंथ “आशीर्वाद” के दो खंड सादर भेंट किए।ज्ञात हो कि ये अभिनंदन ग्रंथ विश्व के सबसे वृहद अभिनंदन ग्रंथ है।
पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, एडवोकेट प्रखर साहित्यकार और पत्रकार हैं।साथ ही उनको ब्रज से अत्यधिक प्रेम हैं। वे पिछले लगभग 40 वर्षों से मेरे अति घनिष्ठ है।मैने उनकी जीवन यात्रा को अत्यंत निकट से देखा है।अतएव हमारा आपसे अनुरोध है, कि आप ब्रज संस्कृति के संरक्षण और उसके उन्नयन हेतु सतत् युद्ध स्तर पर जुटे रहें।
इस अवसर पर ज्ञानदीप शिक्षा भारती के प्रशासनिक अधिकारी आशीष भाटिया, डॉ. राधाकांत शर्मा के अलावा ज्ञान दीप शिक्षा भारती का संपूर्ण स्टाफ और तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व सैनिक अधिकार रक्षक महासंघ ने माननीय रक्षा मंत्री को पुन पूर्व सैनिको की सेवा लेने के लिए की विनती और बड़े स्तर पर ब्लड डोनेशन कैंप लगवाने की घोषणा

Mon May 12 , 2025
पूर्व सैनिक अधिकार रक्षक महासंघ ने माननीय रक्षा मंत्री को पुन पूर्व सैनिको की सेवा लेने के लिए की विनती और बड़े स्तर पर ब्लड डोनेशन कैंप लगवाने की घोषणा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। पूर्व सैनिकों का देश की आजादी और देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान। नई दिल्ली […]

You May Like

advertisement