आधी रात के बाद नेशनल हाईवे माधौपुर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में गत दिवस आधी रात के बाद नेशनल हाइवे के माधौपुर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर शनाख्त कराने की कोशिश की।लेकिन व्यक्ति का सिर कुचलने से ऊपर का हिस्सा क्षत विक्षत होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी।पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शनिवार आधी रात के बाद करीब 2 बजे बरेली से रामपुर की ओर जाने वाले दिल्ली हाईवे पर माधोपुर गांव के सामने 28 वर्षीय युवक की किसी वाहन से सिर कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में ले लिया। लेकिन ऊपर का शरीर का भाग क्षत विक्षत होने से युवक की शनख्त नहीं हो सकी है।पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।युवक लाल रंग की लोवर और हल्की काली रंग की बनियान पहने हुए है।उसके ऊपर एक लाल रंग की चमकीली झंडी भी दिखाई दे रही है।टक्कर मारने वाला वाहन भी फरार हो गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने पुनः अधीर सक्सेना को महानगर अध्यक्ष तथा सोमपाल शर्मा को जिलाध्यक्ष बरेली बनाया

Mon Mar 17 , 2025
भाजपा ने पुनः अधीर सक्सेना को महानगर अध्यक्ष तथा सोमपाल शर्मा को जिलाध्यक्ष बरेली बनाया दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भाजपा से पुनः अधीर सक्सेना को महानगर अध्यक्ष बरेली से सोमपाल शर्मा जिला अध्यक्ष बनाया। तथा आंवला से आदेश प्रताप सिंह को पुनः बनाया गया जिला अध्यक्ष भारतीय जनता […]

You May Like

advertisement