जग ज्योति दरबार में आज से शुरू होगी भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रहित व सर्व कल्याण की भावना पंच धूणी अग्नि तपस्या

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

पिछले करीब दो दशक से कर रहे हैं महंत राजेंद्र पुरी जग ज्योति दरबार में पंच धूणी अग्नि तपस्या।

कुरुक्षेत्र, 22 मई : भीषण गर्मी के मौसम में आग की धूणी (ढेरों) के बीच बैठने की कोई आम आदमी सोच भी नहीं सकता है लेकिन धर्मनगरी कुरुक्षेत्र बिजड़पुर के जग ज्योति दरबार में हजरत पीर मौला बक्श की दरगाह और साथ स्थित दुर्गा स्वरूपा माता लाड़ो रानी के दरबार के गद्दीनसीन महंत राजेंद्र पुरी पिछले करीब दो दशकों से भीषण गर्मी में आग की धूणी (ढेरों) के बीच कड़ी अग्नि तपस्या कर रहे हैं। इस बार यह कठोर अग्नि तपस्या 23 मई से प्रारंभ होगी। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि देश में सर्वधर्म प्रेम एवं आपसी भाईचारा हो। सर्व कल्याण एवं राष्ट्रहित के लिए आग के बीच कठोर तपस्या करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की चौथी पीढ़ी इस कड़े तप को कर रही है। महंत राजेंद्र पुरी से इस भीषण गर्मी के बीच आग में बैठने के साहस बारे पूछा तो उन्होंने बताया कि यह तपस्या केवल वे जनकल्याण के लिए कर रहे हैं। 45 से 46 डिग्री तापमान में देश में आपसी भाईचारा व सर्व कल्याण के लिए हर वर्ष अग्नि तपस्या करते हैं। उन्होंने बताया कि यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस तपस्या के लिए प्रभु कृपा होती है और हमारा कर्म होता है। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि जग ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दरबार के आशीर्वाद से गरीबों और असहाय लोगों को अन्न तथा राशन वितरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी कामना है कि सभी लोगों को सुख समृद्धि एवं विकास मिले। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सवाल करते हैं कि भगवान कहां है तो उनका जवाब होता है कि तपस्या करने से ही भगवान का अहसास होता है। भगवान तो अपने चाहने वालों को इस तपती आग में भी ठंडी हवाओं का अहसास करवाते हैं।
जग ज्योति दरबार का लोकतंत्र के लिए मतदाता जागरूकता अभियान।
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा देश का हर नागरिक मतदान करे तभी लोकतंत्र मजबूत होगा
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि जग ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य एवं दरबार के कार्यकर्ता निरंतर गांव गांव जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे हैं। ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। देश के हर नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने इस मौके पर कहा कि लोग तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। महंत राजेंद्र पुरी कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल के पक्ष में मतदान की भी अपील की।
जग ज्योति दरबार एवं जानकारी देते हुए महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया बुद्ध पूर्णिमा का महत्व

Thu May 23 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के पूजन का विधान है। कुरुक्षेत्र, 22 मई : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा […]

You May Like

advertisement