पं दीनदयाल उपाध्याय ने दुनिया को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया-ध्रुव सिंह

आजमगढ़ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान जिला कार्यशाला का आयोजन सिधारी स्थित होटल के सभागार में किया गया। उद्घाटन सत्र में जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह और मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक सिंह का उद्बोधन हुआ ।भोजन उपरांत द्वितीय सत्र में मंडल प्रशिक्षण वर्ग की विस्तृत योजना बनाई गई मंडल सह संचालन समिति तय की गई। मंडल‌ व्यवस्था समिति तय की गई। मंडल प्रशिक्षण वर्ग कहा होगा उसका स्थान तय किया गया।
जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत 7 मार्च से 13 अप्रैल के मध्य मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम होगा जिसमें तय तिथि पर 24 घंटे में सात सत्र में मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम होना है । जिसके लिए आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला आयोजित किया गया है। पं दीनदयाल उपाध्याय ने दुनिया को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अन्त्योदय के उत्थान के लिये काम कर रही । भाजपा राष्ट्रवाद से प्रेरणा लेकर सुशासन और विकास के माध्यम से समाज के सबसे निचले पायदान पर स्थित व्यक्ति तक सरकार की हर योजना का लाभ पहुंचा रही है। यही पं दीनदयाल उपाध्याय का सपना था जिसे मोदी और योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार साकार कर रही है।
इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, घनश्याम पटेल, जयनाथ सिंह हरेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय,सतेन्द्र राय, मंजू सरोज पवन सिंह मुन्ना विभा बर्नवाल, पूनम सिंह, लक्ष्मण मौर्या, रामपाल सिंह, प्रवीण सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, पूनम शर्मा,रेनू मौर्या, पिंकी सिंह, नन्हकूराम सरोज, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, अभिनव श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेस्ट पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित हुईं मॉडल एवं समाज सेविका मीनू कुमार

Wed Feb 18 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी। दिल्ली : पी न्यूज के द्वारा मॉडल एवं समाजसेविका मीनू कुमार को बेस्ट पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।ये जानकारी पी न्यूज के एडिटर ने दी। मीनू कुमार एक सुप्रसिद्ध मॉडल […]

You May Like

advertisement