गणपती रिद्धि सिद्धि के दाता-पंडित राजेश वासुदेवा

गणपती रिद्धि सिद्धि के दाता-पंडित राजेश वासुदेवा

अमृत वेला प्रभात संस्था नें फ़िरोज़पुर नीम वाली गली में किया सत्संग

फ़िरोज़पुर 21 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

श्री गणेशा उत्सव के उपलक्ष में अमृत वेला प्रभात सोसायटी सदस्यों द्वारा सत्संग करते हुए नीम वाली गली फिरोजपुर शहर में आनन्द हीं आनन्द बरस रहा है, अश्वनी शर्मा, सक्षम बजाज, अरुन नन्दा, राजेश वासुदेवा के सुन्दर भजनों पर झूमें श्रद्धांलू भारी संख्या में शहर निवासियों नें श्रद्धा भाव से सत्संग को सुना बच्चे बड़े बजुर्गों द्वारा भव्य दरबार सजाया गया जो देखने योग्य था। सोसाइटी संस्थापक सचिन नारंग ने बताया कि भगवान गणेश हिन्दुओं के सबसे बड़े भगवान है जो अपने भक्तों को बुद्धि, समृद्धि तथा संपत्ति का आशीर्वाद देते है। भगवान विनायक सभी अच्छी चीजों के रक्षक और सभी बाधाओं को हटाने वाले है। उपस्थित बच्चों ने सभी के माथे पर तिलक लगा कर स्वागत किया।

इस मौके पर डाक्टर परविंद्र सिकरी, अजय चुघ, राजीव नरुला, रश्म कुमार, बिल्ला, अमित बजाज, रिन्कू, मनीष, जतिन, जीतू, बनारसी दास मोंगा, विपन उप्पल, गुलशन चावला, प्रदीप चाणना, दीपक जोशी, व भारी संख्या में मातृशक्ति प्रिया बजाज, प्रीति, नेहा ग्रोवर, निशा, पूनम बहल, सुनीता कटारिया व अन्य मज़ूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय की नव प्रवेश छात्राओं को परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने आशीर्वाद दिया

Fri Sep 22 , 2023
जयराम कन्या महाविद्यालय की नव प्रवेश छात्राओं को परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने आशीर्वाद दिया। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जयराम शिक्षण संस्थान की छात्राएं संस्कार, शिक्षा, नैतिकता से देश विदेश में नाम रोशन कर रही हैं : ब्रह्मचारी। कुरुक्षेत्र, 22 सितम्बर : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement