पूर्व सीएम स्व:एनडी तिवारी के नाम पर होगा पंत नगर औद्योगिक क्षेत्र, सीएम धामी!

ऊधमसिंह नगर जिले का पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र अब पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी के नाम से जाना जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने औद्योगिक क्षेत्र का नामकरण स्व. तिवारी के नाम करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि स्व. नारायण दत्त तिवारी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री के रूप में राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास किया। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य को औद्योगिक पैकेज दिया था।

उस समय नारायण दत्त तिवारी ही मुख्यमंत्री थे। तिवारी ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से नवसृजित राज्य में औद्योगिक विकास की नींव रखी थी। सीएम ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, पंडित नारायण दत्त तिवारी के राज्य के प्रति योगदान को सम्मानित करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा।

चुनावी साल में सीएम धामी ने बदली सियासी परिपाटी
सीएम धामी की इस घोषणा को राजनीतिक जानकार सियासी मायने भी देखा जा रहा है। स्व. तिवारी की सोमवार को जन्मदिवस और पुण्य तिथि है। 18 अक्तूबर 2018 को उनका निधन हुआ था। उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे तिवारी का राजनीति में एक अलग पहचान थी। राज्य गठन के बाद 2002 में पहली निर्वाचित सरकार तिवारी मुख्यमंत्री बने। पर्वतीय राज्य में औद्योगिक विकास की नींव स्व. तिवारी ने रखी थी। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में राज्य में कई बड़े उद्योग स्थापित हुए थे।

पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री धामी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र को स्व. तिवारी के नाम रखने की घोषणा कर उनके प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। आमतौर पर सियासी प्रतिद्वंद्वता के चलते विपक्षी दल के नेेता को विकास श्रेय देकर नामकरण करने से गुरेज करती है, लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने चुनावी साल में इस सियासी परिपाटी को बदला है।

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जिस पर विपक्ष के दिग्गज नेताओं का सम्मान कर भावनात्मक रूप से श्रेय लिया है। उसी तरह से धामी ने भी कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व. नारायण दत्त तिवारी को सम्मान दिया है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम से वार्ता का समय मिलने के बाद रोडवेज कर्मियों की हड़ताल स्थगित!

Mon Oct 18 , 2021
हल्द्वानी : उत्तराखण्ड परिवहन निगम में तैनात संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारियों ने सीएम से वार्ता कराने का आश्वासन मिलने पर हड़ताल को स्थगित कर दिया है। 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के समक्ष मांग पत्र रखा जाएगा। आठ दिन बाद होनी वाली इस वार्ता में अगर कोई हल नहीं निकला […]

You May Like

advertisement