पंथ प्रसिद्ध गुरमति विचारक साहिब सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी द्वारा प्रथम बाणी जपु जी साहिब को पढ़ने का सलीका एवं उसकी विचार से संगत को समझाया

पवन कालरा (संवाददाता)

बरेली : पंथ प्रसिद्ध गुरमति विचारक भाई साहिब सिंघ (मार्कण्डे हरियाणा) ने श्री गुरू नानक देव जी द्वारा प्रथम बाणी जपु जी साहिब को पढ़ने, का सलीका एवं उसकी विचार से संगत को समझाते हुए बताया कि जिसने एक ओंकार (ੴ) को समझ लिया उसने पूरी बाणी जपु जी साहिब को समझ लिया।
उन्होंने बताया कि वह एक ही है जिसने सबको बनाया है, सदा कायम रहने वाला है। वह सारी सृष्टि का रचयिता है, सारी सृष्टि का पालनहार है। हम सभी उसके अधीन हैं। वह सर्वव्यापक है। हम सभी में बिराजमान है। उसका ही नाम सच्चा है। उसका स्वरूप काल से परे है। भय एवं वैर से रहित है।
वह योनियों में नहीं आता, जिसका प्रकाश अपने आप से हुआ है। गुरू की कृपा से मिलता है। सिक्खों के गुरू श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी हैं।
संगत ने उत्साह के साथ गुरू ग्रंथ साहिब के बचनों को ज्ञानी जी के मुखारबिन्द से सुना।
अगले 3 दिन ज्ञानी जी द्वारा प्रवचन जारी रहेंगे। 3 तारीख को इसी कड़ी में खालसा रात्री क्रिकेट मैच गंगाशील मैदान पर होंगे।
5 अप्रैल को दशमेश डिस्पेंसरी मिशन अस्पताल के डाक्टरों के सहयोग से फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन कर रही है। जिसमें न्यूरो, ह्रदय एवं छाती से सम्बन्धित रोगों की जांच होगी। कम मूल्य पर खून से सम्बन्धित जांचे होंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून-नैनीताल में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 164.67। करोड़ मंजूर

Thu Apr 3 , 2025
देहरादून-नैनीताल में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 164.67। करोड़ मंजूर,सागर मलिक सार:केंद्र सरकार ने स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल एक्सपेंडिचर के तहत मंजूर किया बजट देहरादून में मल्टीलेबल कार पार्किंग, आढ़त बजार निर्माण सहित कई परियोजनाओं के लिए बजट मंजूर, विस्तार: देहरादून। केंद्र सरकार ने देहरादून और […]

You May Like

Breaking News

advertisement