धान खरीदी के साथ भुगतान की समानांतर कार्रवाई, सकरेली केंद्र में 122 किसानों को किया गया 71.65 लाख रुपए का भुगतान, मनहरण लाल बरेठ और पकलू राम ने खरीदी की व्यवस्था की तारीफ की

जांजगीर-चांपा 10 दिसंबर 2021/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिले में धान खरीदी के लिए की गई प्रशासनिक व्यवस्था से किसान खुश हैं। धान बेचने के लिए टोकन किसानों को आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। वहीं धान खरीदी के साथ-साथ भुगतान की कार्रवाई भी समांतर रूप से जारी है। जिले के सक्ती विकासखंड के धान खरीदी केंद्र सकरेली (जर्वे) में 9 दिसंबर को दोपहर तक 122 किसानों से 4848.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए धान के एवज में किसानों को 8 दिसंबर तक 71 लाख 56 हजार 508 रूपये का भुगतान किया जा चुका है।
खरीदी की सुविधाजनक और अच्छी व्यवस्था- मनहरण लाल –
सकरेली केंद्र में 81 कट्टी धान लेकर बेचने आए सकरेली के किसान श्री मनहरण लाल बरेठ ने बताया कि उन्हें टोकन लेने और धान के लिए बारदाना तौलाई आदि में सुविधा हुई। वे आसानी से अपनी उपज बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने धान खरीदी के लिए की गई प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति अपना संतोष जाहिर किया। इसी प्रकार सुंदरेली के किसान श्री पकलूराम भी आज इस केंद्र में 88.40 क्विंटल धान लेकर बेचने आए थे। उनके पास करीब 8 एकड़ जमीन है। उन्होंने भी इस केंद्र में धान खरीदी की व्यवस्था के प्रति अपना संतोष जाहिर किया।
सकरेली धान खरीदी केंद्र प्रभारी श्री पीतांबर श्रीवास ने बताया कि सकरेली धान खरीदी केंद्र में कुल 1375 पंजीकृत किसान है। किसानों की खेती का कुल रकबा 15.65 हेक्टेयर है। इस केंद्र में करीब 57 हजार क्विंटल धान की आवक होने की संभावना है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में अब तक 14 लाख 68 हजार 993 कोविड के लगाए गए टीके, 8 दिसंबर को कुल 13 हजार 142 हितग्राहियों का टीकाकरण

Fri Dec 10 , 2021
 जांजगीर-चांपा, 10 दिसंबर, 2021/ जिले  में शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए विशेष प्रयास किए  जा रहे हैं। मैदानी विभागीय अमलों द्वारा विभिन्न माध्यमों से जन जागरूकता के लिए अभियान संचालित किए जा रहे हैं। कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों का दिन प्रतिदिन विश्वास बढ़ा हैं। दिनों-दिन टीकाकरण करवाने वालों की […]

You May Like

Breaking News

advertisement