परमजीत कौर सैनी बनी पुरुषोत्तम नगर कॉलोनी कुरुक्षेत्र की सर्वखाप महिला महापंचायत की अध्यक्ष।

परमजीत कौर सैनी बनी पुरुषोत्तम नगर कॉलोनी कुरुक्षेत्र की सर्वखाप महिला महापंचायत की अध्यक्ष।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र :- यह बात सर्वखाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने पुरुषोत्तम नगर कॉलोनी में महिलाओं की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद कहीं। डॉ. संतोष दहिया ने बताया कि संगठन में सीनियर उप प्रधान की जिम्मेदारी गीता भारद्वाज एवम् उपप्रधान राखी शर्मा, नीलम मोर, सरोज कंसल, ज्योति शर्मा, मीनू चहल, पम्मी पांचाल, ममता शर्मा को दी गई है जबकि सचिव की जिम्मेदारी नेहा सांगर को दी गई है। जबकि पीनू रानी, संतरो देवी, इंदु राणा, गीता राणा, शीला देवी, खुशी धीमान, पूनम देवी, बाला देवी, बोहती देवी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। डॉ. संतोष दहिया ने बताया कि मुझे यह जानकर बेहद दुख हो रहा है कि ज्यादातर महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार हो रही हैं जिनकी मदद करने के लिए कोई आगे नहीं आता और क्योंकि महिलाएं अपनी समस्याओं का समाधान सामाजिक तरीके से ही चाहती हैं इसलिए इस संगठन के साथ जुड़ने के लिए महिलाएं बहुत उत्साहित हैं और लगातार संगठन के साथ जुड़ रही हैं। महिलाओं को कानून में जगह मिली है लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है क्योंकि कानून में बहुत खामियां हैं इसलिए महिलाएं कोर्ट कचहरी जाते हुए घबराती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि पैसे और समय के बिना कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने आसान नहीं है। इसलिए उन्हें सर्वखाप महिला महापंचायत के रूप में एक आशा की किरण नजर आ रही है क्योंकि इस संगठन के द्वारा महिलाओं की समस्याओं को लगातार सुलझाया जा रहा है। सभी महिलाओं ने इस संगठन को बनाने के लिए डॉ. संतोष दहिया का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमने कभी सपने में नहीं सोचा था कि कोई ऐसा संगठन भी होगा जो महिलाओं की समस्या को सुन और समझ सकेगा। इस संगठन में सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें केवल महिलाएं हैं और महिलाएं महिलाओं के सामने खुलकर अपनी बात कर सकती हैं। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र की अध्यक्ष विजय भारती, थानेसर की अध्यक्ष कुसुम रानी, उपाध्यक्ष जसविंदर कौर एवं सिंदर रानी,डां. आशा रानी, रूबी रानी, वीणा रानी, संतोष शर्मा, गीता देवी, सरोज शर्मा, अनीता देवी, बीनू देवी, मीना रानी, सविता रानी, अंग्रेजों, पूनम देवी, रामेश्वरी देवी, सीता देवी, राखी आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर बनाए जाने की मुख्यमंत्री से मांग ला रही रंग प्रथम तल बनकर तैयार।

Sat Feb 27 , 2021
प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी  की अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर बनाए जाने की मुख्यमंत्री से मांग ला रही रंग प्रथम तल बनकर तैयार।  सेंट्रल डेस्क – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877संवाददाता मनोज तिवारी रिपोर्ट अयोध्या। उत्तरप्रदेश अयोध्या :- अयोध्या में तीन दशक से अयोध्या के पत्रकारों के […]

You May Like

advertisement