आंख से पत्थर आने से पुत्री सहित माता-पिता परेशान
कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया वलीदादपुर गांव की रहने वाली 15 वर्षीय पुत्री चांदनी का दावा है कि उसकी एक आंख से पत्थर के टुकड़े निकलते हैं। जिस कारण आंख लाल रहती है और उसे काफी दर्द होता है। बेटी की इस समस्या से उसके माता-पिता भी परेशान हैं। चांदनी के पिता मुश्ताक का कहना है कि 27 जुलाई से उनकी पुत्री के साथ ऐसा हो रहा है। बाईं आंख से प्रति दिन पत्थर निकलते है। पिता मुस्ताक ने बताया कि उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार सीतापुर, रुहेलखण्ड, बरेली समेत कई जगहों पर बेटी की आंख का इलाज कराया। किन्तु कोई लाभ नहीं मिला।