स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचते -परीक्षित खटाना

Oplus_131072

आजमगढ़।

राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के सामुदायिक सहभागिता के निर्देशानुसार स्कूल चलो अभियान जिला अधिकारी महोदय की अनुमति के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदल्ला ,रानी की सराय, आजमगढ़ में स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया । जिसे मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना जी द्वारा एल. ई. डी.वैन को रवाना किया गया। तत्पश्चात् मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, खंड विकास अधिकारी , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राजीव पाठक ,डायट प्रवक्ता श्री वीरेंद्र प्रताप तथा डॉ विनोद यादव जी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन कर तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राजीव पाठक सर के द्वारा अतिथियों के स्वागत सम्मान के साथ सभी अभिभावक व बच्चों को अधिक से अधिक नामांकन हेतु प्रेरित किया गया। तत्पश्चात् पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदल्ला की बच्चियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। जनपद में चल रहे स्कूल चलो अभियान के तहत नवारंभ कार्यक्रम में नवीन नामांकित बच्चों का स्वागत बंदन एवं पुस्तक वितरण किया गया। मीना मंच में मेरे बदलाव की कहानी तथा जेंडर स्टीरियोटाइप पर आधारित कॉमिक बुक विकसित करने वाली तथा प्रदेश में टाॅप-10 में अपना स्थान बनाने वाली पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदल्ला की बच्ची अमृता और महक को मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना के करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद में सबसे अधिक नामांकन करने वाले पांच विद्यालय के शिक्षक श्री पंकज सिंह कंपोजिट विद्यालय छपरा सुलतानपुर अजमतगढ़ ,श्री मनोज कुमार कंपोजिट विद्यालय वरदह ठेकमा ,श्री कृपा शंकर भटौली मुह जलालपुर कोयलसा, श्री ध्रुवेंद्र कुमार यादव पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय थिरईपट्टी अतरौलिया, श्रीमती मीरा देवी कंपोजिट विद्यालय खनियरा लालगंज को सम्मानित किया गया । तत्पश्चात कैरियर गाइडेंस के तहत बच्चों को भविष्य में अपने लक्ष्य के प्रति अग्रसर होने के लिए डॉक्टर विनोद सिंह एस.आई. सिधारी श्री युवराज सिंह ,एस.आई. सिधारी श्रीमती पूनम विश्वकर्मा तथा एडवोकेट श्रीमती विभा सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम अधिकारी बी.ई.ओ.जहानागंज श्री नवनीत चौबे एवं बी.ई.ओ. रानी की सराय श्री मनोज कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारी की गई थी, जिसमें महत्वपूर्ण भूमिका विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री संदीप यादव तथा समस्त विद्यालय परिवार की रही, जिसमें मंच का संचालन श्री अरविंद सिंह एवं सरोज मौर्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें सभी शिक्षक गण ग्राम प्रधान तथा एआर.पीअभिभावक गण तथा प्यारे नन्हे मुन्ने बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

Thu Apr 2 , 2026
आजमगढ़। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, पल्हनी, आजमगढ़ द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षोन्नयन संगोष्ठी एवं स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक पल्हनी एवं नगर क्षेत्र में 31 मार्च को सेवानिवृत हुए शिक्षकों का सम्मान किया गया तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं नामांकन वृद्धि को लेकर एक प्रभावी पहल की […]

You May Like

advertisement