महासमुंद एवं बसना अनुभाग अंतर्गत शिविर स्थलों में आंशिक संशोधन

11 मई को अछोला हाई स्कूल में समाधान शिविर आयोजित

महासमुंद 09 मई 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत महासमुंद एवं बसना अनुभाग में समाधान शिविर के लिए निर्धारित कुछ स्थलों में आंशिक परिवर्तन किया गया है। जिले में शिविर 01 मई से 10 जून 2026 तक विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में आयोजित किए जा रहे हैं।

जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार महासमुंद अनुभाग में 11 मई 2026 को पूर्व निर्धारित हाई स्कूल मैदान, पीढ़ी के स्थान पर अब हाई स्कूल मैदान अछोला में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 25 मई 2026 को हाई स्कूल मैदान कछारडीह के स्थान पर शासकीय प्राथमिक शाला सलिहाभाटा ग्राम पंचायत तोरला में शिविर आयोजित होगा। वहीं बसना अनुभाग अंतर्गत नगर पंचायत बसना में पूर्व निर्धारित 24 मई 2026 के स्थान पर अब 22 मई 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने आमजनों से संशोधित तिथि एवं स्थल के अनुसार शिविर में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं समस्या निराकरण सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल में छेद से पीड़ित 7 वर्षीय बालक का सफल निशुल्क ऑपरेशन

Sat May 9 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 9 मई : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत एक सराहनीय कार्य करते हुए टीम 47 (सी एच सी मथाना) द्वारा 7 वर्षीय बालक प्रिंस पुत्र रिंकू, निवासी डेरा प्रेम नगर, ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र के हृदय में जन्मजात छेद का सफल एवं निशुल्क ऑपरेशन करवाया गया।जानकारी देते […]

You May Like

advertisement