भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान बना ग्रामीणों के भरोसे का आधार

शासन की योजनाओं ने थामा हाथ, धामिनी को मिला सुरक्षित भविष्य का विश्वास

धमतरी, 25 मई 2026/ दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के अंतर्गत जनजातीय गरिमा उत्सव का सफल आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत संचालित इस विशेष अभियान ने जिले के अनेक जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई। इन्हीं में से एक हैं धमतरी जिले के ग्राम मोंगरा गहन की निवासी धामिनी, जिनके चेहरे पर अब भविष्य को लेकर आत्मविश्वास और संतोष साफ दिखाई देता है।
पहले धामिनी के परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता बीमारी और इलाज को लेकर थी। सीमित आय और संसाधनों के अभाव में किसी भी सदस्य के बीमार पड़ने पर पूरा परिवार आर्थिक संकट में घिर जाता था। गांव से अस्पताल की दूरी, इलाज का खर्च और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी का अभाव उनकी परेशानी को और बढ़ा देता था। कई बार छोटी बीमारियों का उपचार भी टल जाता था, क्योंकि परिवार को खर्च की चिंता सताती रहती थी।
जनजातीय गरिमा उत्सव के दौरान प्रशासनिक टीम गांव पहुंची और शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी दौरान धामिनी का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। कार्ड मिलने के बाद उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने कहा कि अब बीमारी की स्थिति में इलाज कराना पहले की तुलना में कहीं आसान हो जाएगा और आर्थिक परेशानी का बोझ कम होगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं अब सचमुच गांव और जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही हैं।
अभियान के दौरान जिले के दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड, आधार अद्यतन, राशन कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य जांच, बैंकिंग सेवाएं तथा अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। प्रशासन द्वारा “सरकार आपके द्वार” की भावना के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।
धामिनी की मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि संवेदनशील प्रशासन और प्रभावी जनभागीदारी से शासन की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर वास्तविक बदलाव ला सकती हैं।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन पर कार्यवाही

Mon May 25 , 2026
06 वाहनों को किया गया जब्त कोंडागांव, 25 मई 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला कोण्डागांव अंतर्गत खनिज विभाग के द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण की जांच करते हुए कार्यवाही की गई है। वाहनों में आवश्यक दस्तावेज एवं वैद्य अनुमति प्रस्तुत नहीं […]

You May Like

advertisement