उतराखंड : काग्रेसी नेता हरक सिंह रावत के घर लगा पार्टी नेताओं का जमावड़ा,

देहरादून: विधानसभा चुनाव के बाद से ही उत्तराखंड के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत गायब से हो गये थे। अब उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हरक सिंह रावत की चर्चाएं होने लगी हैं। हरक सिंह रावत के आवास पर कांग्रेसी नेताओं का अचानक जमावड़ा बढ़ गया। जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

दरअसल, हरक सिंह रावत भाजपा छोड़कर कांग्रेस में तो शामिल हुए, लेकिन कांग्रेस में उनकी सक्रियता ना के बराबर रही। इस बीच अचानक कांग्रेसी नेताओं का उनके घर पहुंचना राजनीतिक गलियारों में कई चर्चाओं को गर्म कर रहा है। शाम होते-होते खबर आई कि हरक सिंह रावत के घर पर कई कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ. दरअसल, हरक सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर कांग्रेस के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विजयपाल सजवाण, राजकुमार, भुवन कापड़ी और लालचंद शर्मा पहुंचे।

यूं तो हरक सिंह रावत से कांग्रेसियों की इस मुलाकात को सामान्य माना जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि हरक सिंह रावत कांग्रेस की कार्यप्रणाली से खुश नहीं हैं। इसीलिए वे पार्टी छोड़ने की स्थिति में हैं। यही नहीं भाजपा से भी हरक सिंह रावत का नाम जोड़कर देखा जा रहा है। लिहाजा कांग्रेसियों का जमावड़ा उनके घर पर लग गया। खैर इसके बाद बंद कमरे में क्या बातचीत हुई यह राजनीतिक रूप से चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: आरक्षी की पत्नी के साथ बदसुलुकी, 03 आरक्षी निलम्बित, 02 आरक्षियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज, 02 आरक्षी पुलिस हिरासत में

Mon Jul 11 , 2022
आरक्षी की पत्नी के साथ बदसुलुकी, 03 आरक्षी निलम्बित, 02 आरक्षियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज, 02 आरक्षी पुलिस हिरासत में कल दिनांक- 10 जुलाई 2022 को रात्रि डायल 112 में तैनात आरक्षी अनुराग सिंह मौर्या द्वारा सूचना दी गयी कि आरक्षी बिजेंद्र सिंह द्वारा शराब का सेवन कर उसके मित्र(जो […]

You May Like

advertisement