पवन गर्ग ने अपने साथियों सहित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर शत शत नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी अपने समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक थे।
देश के प्रति कर्तव्य को लाल बहादुर शास्त्री जी ने पूरी ईमानदारी से निभाया।
अपने कार्यकाल में देश की एकता और शांति को बरकरार रखा।
देश के किसानों और सैनिकों के सम्मान के लिए स्व. लाल बहादुर शास्त्री के द्वारा बोला गया नारा जय जवान, जय किसान आज भी प्रसिद्ध है।
कुरुक्षेत्र :- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार समन्वयक व पूर्व जिला अध्यक्ष कांगे्रस कमेटी कुरुक्षेत्र के पवन गर्ग ने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन कर शास्त्री मार्किट, थानेसर, कुरुक्षेत्र में स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी स्व. शास्त्री जी को श्रद्धांजलि दी।
पवन गर्ग ने स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन अनुशासन और सादगी मे जीया। देश के प्रति कर्तव्य को लाल बहादुर शास्त्री जी ने पूरी ईमानदारी से निभाया। अपने कार्यकाल में देश की एकता और शांति को बरकरार रखा। शास्त्री जी अपने समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक रहेे। महात्मा गाँधी के नेतृत्व में स्वाधीनता संघर्ष में हिस्सा लिया और उनकी सत्य व अहिंसा की नीतियों का पालन किया। आजादी के बाद उन्होंने कई महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
अपने कार्यकाल में उन्होंने देश के किसानों और मजदूरो के हालात सुधारने के लिए कई फैसले लिए। देश के किसानों और सैनिकों के सम्मान के लिए स्व. लाल बहादुर शास्त्री के द्वारा बोला गया नारा जय जवान, जय किसान आज भी प्रसिद्ध है।
गर्ग ने किसानों की मौजूदा हालात को बताते हुए कहा कि आज भारत का अन्नदाता किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। कई महीनों से सरकार द्वारा पारित तीन कृषि बिलों के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे है। गर्ग ने सरकार से अपील की कि किसानों के हित में निर्णय लें।
इस अवसर पर समन्वयक पवन गर्ग सहित लक्ष्मीकांत शर्मा, मेहर सिंह रामगढ़, श्री प्रकाश मिश्रा, पृथ्वी सिंह तुर्क, बलजीत सिंह, विवके भारद्वाज, सुरेन्द्र फौजी, बिमला सरोहा, सतीश बतान, शिव कुमार पराशर, शिव चंद शर्मा, उजागर सैनी, यशपाल, राहुल जोशी, निर्मल सैनी, रामकुमार सैनी, अंग्रेज जांगड़ा, डाॅ. कमलजीत और राजकुमार गुप्ता मौजूद रहे।