हरियाणा सरकार में अनुसूचित जाति एवं फाइनेंस डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खरखौदा का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर हुआ स्वागत

हरियाणा सरकार में अनुसूचित जाति एवं फाइनेंस डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खरखौदा का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर हुआ स्वागत।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पवन खरखौदा ने कहा समाज सेवा और जन कल्याण कार्यों के लिए राजनीति में आए।

कुरुक्षेत्र, 29 दिसम्बर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी के निर्देशानुसार दरबार के प्रवक्ता राज कुमार पांचाल ने हरियाणा सरकार में अनुसूचित जाति एवं फाइनेंस डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खरखौदा का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि चेयरमैन पवन खरखौदा जग ज्योति दरबार से पिछले कई साल से जुड़े हुए हैं। उनके पिता एक बहुत नेक दिल इंसान थे, जो मानव सेवा को ही परम धर्म मानते थे। अपने पूरे जीवन में लोगों को बस यात्रा के दौरान या किसी भी बड़े आंदोलन या सामाजिक कार्यक्रम में खुद लोगों को पानी पिलाते रहे हैं। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए पवन खरखौदा समाज सेवा और जन कल्याण कार्यों के लिए राजनीति में आए। हरियाणा सरकार में चेयरमैन पद पर रहते हुए हमेशा सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में आगे रहते हैं। इस मौके पर पवन खरखौदा ने बताया कि हरियाणा में मारुति का सबसे बड़ा प्लांट जो खरखौदा में लगने जा रहा है जो कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की देन है। पवन खरखोदा ने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना उनमें परिवार के संस्कारों से आई है। राजनीति में आना भी जन सेवा का ही माध्यम है। साधारण से परिवार में जन्म लेने के बाद बचपन से ही समाज सेवा और जन कल्याण कार्य करते हुए आज सरकार में चेयरमैन के पद पर लोगो की सेवा करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर गांव दयालपुर से नवनिर्वाचित सरपंच सुरेश पांचाल, प्रसिद्ध समाजसेवी कुलदीप सिंहपुरा, आर्किटेक्ट पंकज जैन व ईशु शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र में हरियाणा सरकार में अनुसूचित जाति एवं फाइनेंस डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खरखौदा का स्वागत करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केशव गिरि महाराज द्वारा ग्राम छापरी में श्रीमदभागवत ज्ञान गंगा कथा आयोजित

Fri Dec 30 , 2022
केशव गिरि महाराज द्वारा ग्राम छापरी में श्रीमदभागवत ज्ञान गंगा कथा आयोजित। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 छापरी : कथा मे अंतर्गत मोक्ष के बारे में केशव गिरी जी महाराज द्वारा ओजस्वी वाचन किया गया।कथा व्यास महंत केशव गिरी जी ने कहा कि जीवन पात्रता […]

You May Like

advertisement