बच्चे स्वस्थ रहेंगे तो बेहतर शिक्षा प्राप्त करेंगे : पवन मित्तल

बच्चे स्वस्थ रहेंगे तो बेहतर शिक्षा प्राप्त करेंगे : पवन मित्तल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

बच्चों को स्वस्थ दांतों के प्रति जागरूक करना जरूरी।

कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त : बच्चों को दांतों की सफाई के साथ स्वस्थ दांतों के लिए जागरूक करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) के द्वारा कुरुक्षेत्र में सभी बच्चों को डाबर टूथपेस्ट, टूथब्रश, डाबर वाटिका हेयर आयल वितरित किए जा रहे हैं।
इस अभियान के कार्यक्रम की अध्यक्षता गेजपाल ने की। उन्होंने इस मौके पर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने कहा बच्चों को शिक्षा से पहले उनका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। बच्चे स्वस्थ रहेंगे तो अच्छी पढ़ाई करेंगे। उन्होने बताया की ट्रस्ट समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य रक्तदान, पौधारोपण और स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की कैरियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर है। अब संस्था ने सरकारी स्कूलों के सभी बच्चों के दांतो को स्वस्थ रखने का बीडा उठाया है। अगर दांत स्वस्थ न हों तो शरीर में कई प्रकार की बीमारियां लग जाती हैं। उन्होंने सभी बच्चों को हर रोज सुबह और शाम टूथपेस्ट करने की शपथ दिलाई। साथ ही कहा कि जो बच्चे हर रोज सुबह शाम टूथपेस्ट करेंगे उन्हें सेवा ट्रस्ट की तरफ से हर माह टूथपेस्ट और टूथब्रश मिलेंगे। इसलिए अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से समस्त बच्चों को डाबर टूथपेस्ट, टूथब्रश और हेयर आयल भेंट किए। जिसे पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर शिक्षक गेजपाल ने सेवा ट्रस्ट के कार्य बारे विस्तार से बताया कि सेवा ट्रस्ट जिला कुरुक्षेत्र में बहुत ही नेक कार्य कर रहा है. खासकर सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्य गंभीरतापूर्वक कर रही है। बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित सामान उपलब्ध करवा रही है जो काबिले तारीफ है। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया टीम का धन्यवाद किया और कहा कि सेवा ट्रस्ट इसी तरह इस मुहिम को आगे बढ़ाता रहेगा। इस मौके पर अशोक कुमार, नफे सिंह, रविंदर सिंह, विष्णु और सभी बच्चों के अभिभावक गण भी मौजूद रहे।
बच्चे हाथ में टूथपेस्ट व टूथब्रश लिए हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं अभिषेक करने से मिलता है भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद : महंत जगन्नाथ पुरी

Thu Aug 3 , 2023
सावन में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं अभिषेक करने से मिलता है भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर पूजन अर्चना करने से मिलता है दस हजार कल्प तक स्वर्ग में निवास। कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त : मारकंडा […]

You May Like

Breaking News

advertisement