प्रसूती तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा आईटीआई उमरी में लगाया गया पीसीओडी कैंप

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा गुरुवार को उमरी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पॉलीसिस्टिक ओवेरियन रोग (पीसीओडी) कैंप लगाया गया। जिसमें छात्राओं को पीसीओडी के लक्षण, कारण और उपचार की जानकारी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दी गई। इस अवसर पर प्रसूती तंत्र एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनिति तंवर ने छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की और खुद को स्वस्थ रखने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि पीसीओडी महिलाओं में होने वाली आम समस्या है, ज्यादातर 18 से 35 वर्ष की महिलाएँ पीसीओडी के चलते शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरीकों से प्रभावित होती है। महिलाओं में पीरियड्स की अनियमितता इसके सामान्य लक्षण है, जो हार्मोनल इम्बैलेंस के कारण होती है। इसके साथ ही मासिक धर्म और प्रजनन क्षमता में भी समस्या आती है। उन्होंने बताया कि मुख्यतः स्वास्थ्य वर्धक आहार न लेना, बिगड़ती जीवनशैली, तनाव और कई तरह की दवाएं पीसीओडी के मुख्य कारण होते हैं। वहीं हर महिला में पीसीओडी के लक्षण अलग-अलग होते है। इसलिए पीसीओडी के लक्षण नजर आते ही महिलाओं को विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और तुरंत इलाज कराएं। मगर थोड़ी सावधानी जैसे अच्छी नींद, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम द्वारा इस गंभीर समस्या से बचा जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. मनीषा, डॉ. सुधी, डॉ. प्रियंका और डॉ. सुनिता उपस्थित रही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 17 सितम्बर को

Fri Sep 13 , 2024
ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न संवाददाता – विनायक कौशिक सिद्धिमा कौशिक। ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 13 सितम्बर : हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में विश्व का तोरणद्वार है हिंदी विषय पर 14 सितम्बर को आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन अब 17 सितम्बर को होगा। इस अवसर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय […]

You May Like

advertisement

call us