पीडीए परिवार ने मूक बधिर विद्यालय में किया पौधरोपण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

​बरेली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पीडीए परिवार द्वारा चलाई जा रही अनूठी पहल ‘हरियाली उत्सव’ का समापन हो गया। 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चले इस विशेष उत्सव के आखिरी दिन नॉवल्टी चौराहा स्थित मूक बधिर विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।
​इस अवसर पर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद खाँ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के विजन की सराहना करते हुए कहा कि अखिलेश यादव हमेशा से विकासपरक सोच और धरती को हरा-भरा देखने के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए थे, उनका लाभ उत्तर प्रदेश की जनता को आज भी मिल रहा है। ‘हरियाली उत्सव’ उनके इसी विजन को आगे बढ़ाने का एक छोटा सा प्रयास है।
​सपा प्रवक्ता मोहम्मद साजिद ने कहा कि पीडीए परिवार पूरी निष्ठा के साथ प्रदेश में हरियाली और खुशहाली लाने के लिए जमीनी स्तर पर निरंतर काम करने का संकल्प लेता है। पर्यावरण को बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
​पौधरोपण के इस विशेष कार्यक्रम में कदीर अहमद, मुशर्रफ अंसारी, पार्षद सादिक अंसारी, पार्षद सय्यद रेहान अली, पार्षद जहीरुद्दीन मुन्ना, पूर्व पार्षद अंजुम शमीम, पूर्व पार्षद इम्तेयाज अब्बू साहब, पूर्व पार्षद नौशाद कैया, अंजुम नदीम, समरान खान, लाल यार खान, राजा, जितेंद्र मुंडे, पूर्व पार्षद यामीन खान, सलीम खान, मुनीर खान समेत तमाम कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मुख्य रूप से शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कमेला की जमीन पर दो पक्षों ने ठोका दवा, लेखपाल ने की पैमाइश

Tue Jul 7 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में मुस्लिम समुदाय दो पक्षों ने कमेला की जमीन किया दवा।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी निवासी जहांगीर आलम ने मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में स्थित कमेला की जगह पर अपना […]

You May Like

advertisement