पीडीडीयू नगर चंदौली :हर हर गंगे के उद्घोष से गुंजायमान हुआ बलुआघाट

पूर्वांचल ब्यूरो

बलुआ गंगा घाट पर बुधवार को गंगा सेवा समिति की ओर से मां गंगा की भव्य आरती हुई। बटुकों के इस कार्यक्रम में हर-हर गंगे का उद्घोष गूंजता रहा। कोरोना की वजह से 2020 में गंगा आरती बंद कर दी गई थी।

2021 में गंगा सेवा समिति ने इसे शुरू कर दिया। शाम 7 बजे पांच बटुकों ने गंगा आरती की। करीब एक घंटे तक चली आरती में बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस दौरान गंगा की पवित्रता का बखान करते हुए इसे स्वच्छ रखने का आह्वान किया गया।

आरती में हर-हर गंगे के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने बताया कि गंगा निर्मलीकरण को गंगा आरती और अन्य कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लोगों को समय समय पर जागरूक कर गोष्ठी व कार्यक्रम भी कराया जाता है। देव दीपावली पर आरती का भव्य कार्यक्रम होगा। अमृत चौरसिया, अंकित जायसवाल, अखिलेश पासवान, अशोक मोदनवाल, बृजेश साहनी, विशाल मोदनवाल, अजय साहनी, प्रभाकर, ऋषि साहनी, रजत जायसवाल, मुकेश, राजेश आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंदोली :चंदोली के लतीफ शाह डैम में नहाने गए दो सगे भाई डूबे

Fri Nov 12 , 2021
पूर्वांचल ब्यूरो पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में लतीफ शाह डैम में डूबने की वजह से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग डूबने से बाल-बाल बच गए. इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक सगे भाई थे और हरियाणा के फरीदाबाद के निवासी […]

You May Like

Breaking News

advertisement