आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक

बिलरियागंज । स्थानीय थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक रविवार को उप जिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी श्याम सिंह में संपन्न हुई। जिसमें दोनों समुदाय के लोगों ने अधिक संख्या में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्यौहार आपसी भाईचारा और सौहार्द पूर्वक पारंपरिक तरीके से मनाएं। किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं करें,जिससे कि आपसी सौहार्द में परेशानी आये। पूरे बिलरियागंज थाना क्षेत्र में कल 33 स्थान पर नमाज अदा की जाती है, नमाजियों की करने वाले संख्या अधिक होने पर परिसर में ही बारी-बारी से नमाज अदा करें। सड़क पर नमाज नहीं अदा करना है। नमाज के बाद तकरीब के लिए राजनीतिक बयान बाजी नहीं होनी चाहिए।वही क्षेत्राधिकार सगड़ी अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन सभी जगह पर मौजूद रहेगा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी की सूचना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुर्बानी की सभी जगहो पर सीसी कैमरा लगा होना चाहिए। कुर्बानी का वीडियो और फोटो खींचना पूरी तरह प्रतिबंधित है। पर्यावरण की स्वच्छता का ध्यान रखते हुए कुर्बानी के अपशिष्ट को पूरी तरह ढक कर ले जाया जाए और कम से कम 8 फीट गड्ढा खोद कर उसमें निस्तारित करें। कार्यक्रम के अंत थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने लोगों से शांति और सहयोग करने की अपील किया। इस मौके पर उप निरीक्षक संतोष कुमार पाठक सुधीर कुमार पांडे पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र विश्वकर्मा, सभासद श्रवण गुप्तास ,राजू पासवान, प्रधान रिजवान अहमद,तुफैल अहमद, अनवर प्रधान, राकेश सभासद, गुड्डू सभासद,अबू तालिब आदि लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री वे उत्तर प्रदेश की महाराजगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी BJP के सांसद हैं

Mon May 18 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हैं। वे उत्तर प्रदेश की महाराजगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद हैं। रायबरेली के सदर विधानसभा 180 के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे माननीय जिला अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल सदर विधानसभा […]

You May Like

advertisement