जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बकरीद के पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के सम्बंध में पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में आज ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के सम्बंध में पीस कमेटी की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में समस्त थाना/क्षेत्रवार समीक्षा की गयी कि पीस कमेटी की बैठक हो गयी है अथवा नहीं और पूर्व में कोई समस्या तो नहीं आयी थी। बैठक में उपस्थित मुअज्जिज लोगों द्वारा विशेष रूप से बिजली व पानी की आपूर्ति के लिए अनुरोध किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने व कुर्बानी के अवशेषों को बेहतर तरीके से निस्तारण करने के निर्देश समस्त नगर निकायों/ग्राम पंचायतों/नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को दिए। तहसील स्तरीय कन्ट्रोल रुम बनाए जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ईद-उल-जुहा के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु आज यह बैठक बुलायी गयी। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त उपजिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण रूप से उत्तरदायी है, अतः पूरी गंभीरता के साथ पीस कमेटी की बैठकें कर लें और कानून व्यवस्था बनाए रखें।
बैठक में उन्होंने नगर आयुक्त से भी कहा कि सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ-साथ कुछ सफाई कर्मियों की टीमें भी बना लें और जिससे कहीं से कोई शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल टीम को भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जा सके।
बैठक में निर्देश दिए कि कुर्बानी के अवशेषों को ढक कर लें जाया जाए और जेसीबी से गहरे गढ्ढे पहले से खोद लिए जाएं और उसमें अवशेषों को डालकर नमक व ब्लीचिंग पाउडर आदि डलवाकर भली प्रकार से दबा दिया जाए, जिससे पशु-पक्षी आदि उन अवशेषों को इधर-उधर ना बिखेरें। इसके साथ ही सुअर बाड़े को पहले से ही बन्द कराए जाने के भी निर्देश दिए गए। पानी की आपूर्ति हेतु निर्देश दिए गए कि बिजली की निर्बाध आपूर्ति दी जाए, जिससे पानी की कमी ना हो साथ ही ओवरहैण्ड टैंकों को पानी से भरवा दिया जाए तथा हैण्डपम्प भी ठीक रहे, जिससे पानी की कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने निर्देश दिए कि कुर्बानी खुले में ना दी जाए और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी ना दी जाए तथा बच्चों को समझाएं कि कुर्बानी की वीडियो ना बनाए और ना ही वायरल करें।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने निर्देश दिए कि परम्परागत आयोजनों की ही अनुमति है, गैर परम्परागत आयोजन ना हो उसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक में निर्देश दिए कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी ना हो और अगर ऐसा होने की सम्भावना कहीं है तो पूर्व में गोपनीय रुप से जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि कुर्बानी की वीडियो आदि ना बनाए और ना ही वायरल करें तथा जुलूस आदि का आयोजन बिना पूर्व अनुमति के ना हो। इसके साथ ही मौसम के दृष्टिकोण से भी ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए गए क्योंकि बारिश बीच-बीच में हो रही है ऐसी स्थिति में यदि ईदगाह आदि में पानी भरता है तो उसे निकालने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि छतों पर से ईट-पत्थर आदि हो तो उसे पहले से हटवा लें जल्द ही इसकी जांच भी कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि त्यौहार के बाद गांधी उद्यान आदि स्थानों पर जो लोग घूमने जाते हैं वहां जाकर अभद्रता अनुचित व्यवहार ना करें और मर्यादाओं को ना तोड़े अन्यथा की दशा में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में 112 नम्बर या पुलिस कंट्रोल रुम 0581-2990450 पर जानकारी देें सकते हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक,  पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक यातायात मो0 अकमल खान, समस्त उप जिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारी, पीस कमेटी के सदस्य सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिविल डिफेंस से जुड़कर खुद को गौरवान्वित अनुभव करें - रंजीत वशिष्ठ

Wed May 20 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर सिविल लाइंस प्रभाग की मासिक कटघर पोस्ट के सौजन्य से गैलेक्सी पैलेस में आयोजित की गयी जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सौपे गये स्व गणना कार्य की समीक्षा की गयी। इससे पूर्व बैठक में प्रथम बार आये मुख्य अतिथि चीफ वार्डन रंजीत […]

You May Like

advertisement