शांतिपूर्ण, गांधीवादी एवं लोकतांत्रिक आंदोलन 17जनवरी2026 से गांधी प्रतिमा के समक्ष है जारी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि सत्याग्रह 17 जनवरी 2026 से चल रहा है आज 23 वा दिन है । जोकि गांधी पार्क, चौकी चौराहा, बरेली ।आन्दोलन समिति के संयोजक डॉ हरीश गंगवार ने बताया कि बरेली मंडल के हजारों किसानों (लगभग 4,000 से अधिक प्रभावित) का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आज अपने 23वें दिन में प्रवेश कर चुका है। यह शांतिपूर्ण, गांधीवादी एवं लोकतांत्रिक आंदोलन 17 जनवरी 2026 से गांधी प्रतिमा के समक्ष जारी है। किसान अपनी मेहनत से उगाई गई 10,000 क्विंटल से अधिक गेहूं और धान की फसल की साजिशपूर्ण चोरी/लापरवाही/घोटाले के खिलाफ संघर्षरत हैं।
यह घोटाला बजीरगंज (बदायूं) के थाना प्रभारी और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से UP बीज विकास निगम के गोदाम में हुआ है। किसानों की फसल गायब कर दी गई, जिससे आर्थिक एवं मानसिक प्रताड़ना हो रही है। प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, SIT गठन या जांच में किसान प्रतिनिधि की मांग पूरी नहीं हुई।
फरीदपुर से आए किसान नेता कमर गनी ने बताया की भाजपा की डबल इंजन सरकार दोहरी नीति अपना रही है एक तरफ वह बड़े-बड़े वादे कर किसानों को धोखा देने का काम करती है और दूसरी तरफ वह किसानों के हितों की अनदेखी कर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है आज देश का अन्नदाता किसान परेशान है और वह सड़कों पर ठोकरे खा रहा है और यह बड़े ही शर्म की बात है कि वह अपनी मांगों को लेकर धरना तक कर रहा है लेकिन फिर भी भाजपा की डबल इंजन सरकार चुप्पी सादे बैठी है ।
उपस्थित प्रमुख किसान नेता एवं कार्यकर्ता:
डॉ. हरीश गंगवार (आंदोलन के संयोजक/नेता) प्रोफेसर डॉ चारू मल्होत्रा ,उल्फत सिंह कठेरिया ,जाहिद अली ,विपिन पटेल ,कमरुद्दीन सैफी कमर गनी ,साहिव सिंह , पंडित राज शर्मा ,मनोज घोष ,जोया खान डॉ. सरताज हुसैन, दिनेश कुमार, तीरथ मधुकर, इरसाद अली आदि उपस्थित रहे ।
बरेली कॉलेज बरेली के पूर्व प्रोफेसर डॉ अलाउद्दीन खान ने कहा कि हमारा संकल्प अटल है:

  • दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
  • फसल का पूरा मुआवजा मिले।
  • जांच समिति में किसान प्रतिनिधि शामिल हो।
  • प्रशासन की बेरुखी बंद हो।
    यह सत्याग्रह सत्य की ताकत और अहिंसा पर आधारित है। सत्यमेव जयते — सत्य की विजय होगी।
    कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने सत्याग्रह का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी तरह से किसानों के साथ है हम प्रशासन से अपील करते हैं कि किसानों की पीड़ा सुनी जाए और न्याय हो। अन्यथा आंदोलन और तेज होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी के नेतृत्व में रामनगर ब्लॉक के केसरपुर गांव में आयोजित हुआ सद्भावना सम्मेलन

Mon Feb 9 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी के नेतृत्व में रामनगर ब्लॉक के केसर पुर गांव मे सद्भावना सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश भर से कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, संगठनात्मक मजबूती और जनसंवाद को बढ़ावा देना […]

You May Like

Breaking News

advertisement