पैंशन संकल्प साइकिल यात्रा सोमवार को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी

पैंशन संकल्प साइकिल यात्रा सोमवार को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

राज्य कमेटी का पैंशन संकल्प साइकिल यात्रा को समर्थन।

कुरुक्षेत्र, 17 जून : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्क्स यूनियन रजिस्ट्रेशन नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी कैंप कार्यालय करनाल की जिला कमेटी की बैठक जिला प्रधान अशोक यादव की अध्यक्षता में जल घर बिरला मंदिर कुरुक्षेत्र पर संपन्न हुई। बैठक में मंच संचालन जिला सचिव रामरतन शर्मा ने किया।
बैठक में राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा व राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा ने बताया कि 11 जून को रोहतक में राज्य कमेटी द्वारा दिए गए फैसले के अनुसार पैंशन संकल्प साइकिल यात्रा का समर्थन किया गया है। सभी जिला अध्यक्षों को इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आवाहन किया गया है। इसी कड़ी में 19 जून शाम को पैंशन संकल्प साइकिल यात्रा जिला कुरुक्षेत्र में प्रवेश करेगी।
बैठक में जिला प्रधान अशोक यादव ने बताया कि हमारी यूनियन द्वारा पैंशन संकल्प साइकिल यात्रा का स्वागत पीपली बी. एंड आर. यूनियन कार्यालय में बड़ी धूमधाम से स्वागत किया जाएगा। उन्होंने सभी ब्रांचों के पदाधिकारियों से पैंशन संकल्प साइकिल यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आवाहन किया।
बैठक में राज्य उप प्रधान तेजपाल गुर्जर, राज्य उप प्रधान सुखविंदर सिंह, राज्य उप प्रधान अभय राम, पब्लिक हेल्थ के ब्रांच चेयरमैन राजेश सैनी, ब्रांच वाइस चेयरमैन राधेश्याम शर्मा, उप प्रधान सुशील सैनी, ब्रांच कैशियर बलबीर बंशी, महासचिव कुलदीप सैनी, मनीष कुमार, रिखी राम, गुरनाम कश्यप, रणबीर शर्मा, बी. एंड आर. से संजीव गर्ग, कुलवंत सैनी, सिंचाई विभाग की मैकेनिकल शाखा कुरुक्षेत्र प्रधान अशीष कुमार, सचिव प्रमोद कुमार, ज्योतिसर सिविल शाखा प्रधान शक्ति सिंह, सचिव सुरेंद्र कुमार, झांसा शाखा प्रधान योगेश कुमार, सचिव जसप्रीत सिंह, शाखा पेहवा से प्रधान जयपाल मुण्डे, सचिव जसवीर सिंह, ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर प्रधान ब्लॉक थानेसर इंद्रपाल, पिपली ब्लॉक ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर प्रधान नरेश मथाना, ज्ञान सिंह ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर प्रधान पेहवा ब्लॉक, इस्माइलाबाद से सरदार कुलदीप सिंह, रंजीत सिंह शाहाबाद से लाडवा से सोहन लाल, बाबैन से दीपक आदि नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैसी तथा अग्रवाल वैश्य समाज ने उपेंद्र सिंघल को दी बधाई

Sun Jun 18 , 2023
मैसी तथा अग्रवाल वैश्य समाज ने उपेंद्र सिंघल को दी बधाई। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का मानद सचिव बनाए जाने पर उपेंद्र सिंघल का हुआ स्वागत। कुरुक्षेत्र, 17 जून : नगर के विख्यात उद्योगपति एवं व्यवसायी परिवार से जुड़े उपेंद्र सिंघल को […]

You May Like

Breaking News

advertisement