देहरादून: ISBT पर वर्षों से जल भराव की समस्या से जन मानस को मिलने जा रही है निजात

देहरादून: ISBT पर वर्षों से जल भराव की समस्या से जन मानस को मिलने जा रही है निजात,
सागर मलिक

डीएम ने आईएसबीटी चौक में वर्षों से जनमानस के लिए नासूर बने बरसाती पानी की निकासी का आखिरकार काम शुरू

सीएम के फोकस एरिया का डीएम ने निकाला ठोस समाधान, निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी,

बकायदा नक्शे, डेªनेज रूट, टाइम प्लान की है गहन समीक्षा

डीएम की सख्ती के चलते, आईएसबीटी चौक ड्रेनेज सिस्टम का अब स्थायी समाधान कार्य जोरों पर

आईएसबीटी पर वर्षों से जलभराव की समस्या से जनमानस को मिलने जा रही है निजात,

डीएम जल्द ही करेंगें कार्य का निरीक्षण

आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम और नाले की सफाई का काम शुरू।

जिलाधिकारी सविन बसंल ने आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण और मौजूदा नाले की सफाई हेतु स्मार्ट सिटी से बजट का प्रबन्धन किया है इन कार्यों हेतु विधिवत टैण्डर जारी कर कार्य प्रारम्भ हो गया है। इस सभी कार्यों की टैण्डर प्रक्रिया में एक वर्ष का रखरखाव शामिल है, (जिसे 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है)।

मुख्यमंत्री के फोकस एरिया आईएसबीटी ड्रेनेज पर डीएम ने ठोस समाधान निकालते हुए प्रभावी प्लान तैयार किया जिस पर अब कार्य युद्धस्तर पर जारी है, डीएम स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहें। डीएम ने सख्ती के कारण ही वर्षों से लम्बित आईएसबीटी डेªनेज कार्य आखिरकार युद्धस्तर पर जारी है। कार्याें का डीएम जल्द ही स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
आईएसबीटी पर वर्षों से जनमानस को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिससे जलभराव की घटना से समस्या होती रही है और यह प्रत्येक बरसात में एक बहुत बड़ी समस्या बनी रहती है, कई बार दुर्घटनाओं का भी कारण बनता है। अब इस पर डीएम ने प्लान तैयार कर स्मार्ट सिटी से बजट की व्यवस्था करते हुए इसका स्थायी समाधान खोज लिया है, और अब इस कार्य प्रारम्भ हो गया है।

मानसून सीजन में शहर का एंट्री द्वार आईएसबीटी चौक अब जलमग्न नहीं होगा। सीएम की प्ररेणा से जिलाधिकारी के प्रयासों से आईएसबीटी में स्मार्ट सिटी से नया ड्रेनेज सिस्टम निर्माण का काम शुरू हो गया है और जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी बजट में योजना के निर्माण के साथ ही इसके रखरखाव का प्रावधान भी किया है। आईएसबीटी में जलभराव की समस्या दूर होने से आम जनता एवं यात्रियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: दिवंगत पत्रकार मंजुल सिंह माजिला के परिवार को आर्थिक सहायता की संस्तुति प्रदान की,सागर मलिकसार:DG सूचना विभाग बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक

Tue Mar 25 , 2025
देहरादून। आज सूचना निदेशालय में महानिदेशक सूचना विभाग बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार कल्याण कोष के कुल 11 प्रकरणों पर विचार किया गया तथा समिति द्वारा पात्र 06 प्रकरणों पर सर्वसम्मति […]

You May Like

advertisement