भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान है जनता: पूर्व विधायक रामजग राम

पूर्व विधायक रामजग राम ने वर्तमान सरकार व भाजपा पार्टी सहित जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि मेहनगर विधान सभा क्षेत्र के लोगो के साथ सौतैला व्यवहार किया जा रहा हैं। मेहनगर विधान सभा क्षेत्र की सभी रोडवेज की सेवाओं  को जिला प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया है जिससें मेहनगर वासियों को काफ़ी समस्याओ का सामान करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक रामजग राम ने कहां कि सपा सरकार में मेहनगर विधान सभा में दर्जनों विकास कार्य किये गयें।   रोडवेज भवन का निर्माण पॉलिटेक्निक कालेज का निर्माण विद्युत सब स्टेशन का निर्माण सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास सपा सरकार में मेहनगर विधान सभा मे किया गया लेकिन जैसे ही उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता मे आई की सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया चाहे वह रोडवेज के संचालन की बात हो या विद्युत उप सब स्टेशन की बात हो।  सभी जनकल्याण योजनाओं को भाजपा सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है। जिसको लेकर क्षेत्र की जनता मे भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। 

 भाजपा सरकार पिछड़ा,अल्पसंख्यक व दलित विरोधी पार्टी हैं। प्रदेश की जनता व क्षेत्र से सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। कहा भाजपा की जनहित विरोध नीतियों से समाज का हर तबका अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

सर्वसमाज के साथ ही पिछड़े वर्ग के लोगों को सपा की सरकार ने कई योजनाओं का लाभ दिया था। पर यह सरकार नौजवान, किसान, पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्य विरोधी है, ऐसे में प्रदेश के लोग अखिलेश यादव की ओर आशा भरी निगाहो से देख रहे हैं। 2022 में चार सौ सीटें जीतने व बहुमत की सरकार बनाने के लिए जुट हो जाने का आह्वान किया। 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्लग: ग्रह मंत्री अमित शाह आज आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का करेगें हवाई सर्वे, देखे मिनट-टू मिनट प्रोग्राम!

Thu Oct 21 , 2021
देहरादून: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीते देर रात 11:40 बजे देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचें।जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। जिसके बाद वह सीधे देहरादून राजभवन गए। आज गृहमंत्री शाह उत्तराखंड में आई […]

You May Like

advertisement