उतराखंड: देवभूमि पत्रकार यूनियन के होली मिलन समोराह में गीतों पर थिरके लोग?

देवभूमि पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह में गीतों पर थिरके लोग

देहरादून, 17 मार्च। रामगढ़िया भवन में देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजी.) द्वारा आयोजित रंगारंग होली मिलन समारोह में शुभम आर्ट ग्रुप के कलाकारों के साथ होली गीतों पर महिलाएं, बच्चे व लोग जमकर थिरके व फूलों की बरसात कर वातावरण को खुशनुमा बना दिया। वहीं सुरसरिता सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था के कलाकारों ने गढ़वाली, पंजाबी गीतों व सामूहिक नृत्यों ने शमा बांध दिया। लोक गायक मनमोहन बधानी, बी के चमन, पीयूष निगम व प्रीति रावत आदि के द्वारा प्रस्तुत गीतों ने दर्शको का मन मोह लिया । प्रेमलता भरतरी द्वारा प्रस्तुत कविता को भी सराहना मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री सुनील उनियाल गामा जी, मेयर नगर निगम, विशिष्ट अतिथि श्री विवेक शर्मा, आयुक्त, सूचना आयोग, उत्तराखंड, अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष , अन्य पिछड़ा आयोग द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर हुई।

महापौर श्री गामा ने कहा कि होली पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। साम्प्रदायिक सौहार्द, सद्भाव, एकता व भाईचारे का प्रतीक होली पर आओ संकल्प लें कि हम अपने भीतर की सभी बुराइयों का अंत करेंगे। साथ ही अपने शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करेंगे।

आयुक्त सूचना आयोग, श्री विवेक शर्मा ने होली की शुभ कामना देते हुए कहा कि हमारे सभी त्यौहार जनकल्याण पर आधारित हैं। वे हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। हमें इनके संदेशो को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म के साथ साथ हमें राष्ट्र के प्रति भी समर्पित व जागरूक रहना होगा।

इनके अतिरिक्त सर्वश्री अशोक वर्मा, एस.एन.उपाध्याय, रविन्द्र आनंद, अरुण शर्मा, सुभाष चन्द्र जोशी, सेवासिंह मठारु, गिरधर शर्मा आदि ने सम्बोधन किया।

कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले कलाकारों व बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच पर उपस्तिथ सर्वश्री सुनील उनियाल गामा जी, विवेक शर्मा, अशोक वर्मा, अनिल वर्मा, विजय जायसवाल, सुभाष जोशी, डॉ. वी.डी.शर्मा, सेवा सिंह मठारू, विशम्भर नाथ बजाज, डॉ. चन्द्र सिंह तोमर “मयंक” अलावा वरिष्ठ पत्रकार सुशील त्यागी, सुनील गुप्ता, डॉ. वीरेंन्द्र सिंह रावत, फुटबॉल अवार्डी, कु.निहारिका सिंह, मिस टिन एशिया, पेसेफिक इंडिया-2021 को यूनियन की जिला कार्यकारिनी द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विजय जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष व संचालन डॉ. वी.डी.शर्मा, प्रदेश महासचिव ने किया।

समारोह में मुख्यरूप से केशव पचौरी सागर, रवि अरोड़ा, शशिकांत मिश्रा, डॉ. मुनिराम सकलानी, रजनीश ध्यानी, आलोक शर्मा, सरोजनी सेमवाल, सूर्यप्रकाश शर्मा, दीपाली कश्यप, राज कुमार छाबड़ा, बलखण्डी सिंह कलूड़ा, दीपक गुलानी, ऋतुराज गैरोला, रजत शर्मा, गौरव भारद्वाज, नवीन जोशी, संदीप शर्मा, संजय भट्ट, मनमोहन बधानी, रोहित छाबड़ा, संजय कुमार, योगेश सक्सेना, मनोज रंजन, राकेश शर्मा, शेलेन्द्र सिंह, संदीप जनधारी, मनवीर सिंह नेगी, किरण गुसाई, सरोज रावत, रश्मि गुलानी आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: होली का दहन पूजा करते हुए अंकुर जैन,

Thu Mar 17 , 2022
पीपल मंडी प्राचीन होली समिति द्वारा आयोजित होलिका दहन पूजा करते क्षेत्र वासी देहरादून की सबसे प्राचीन होली पीपल मंडी स्थित शनि मंदिर वाली गली में पूजा यही होती हैं प्रमुख रूप से अंकुर जैन, दीपक जेठी, वैभव अग्रवाल ,अजय गुप्ता,किशन गोयल, अनामिका जैन,हीना जेठी, अंजू गुप्ता, रचना गुप्ता, Read […]

You May Like

advertisement