आए दिन विभिन्न पार्टियों को छोडक़र कांग्रेस ज्वाईन कर रहे लोग : अशोक अरोड़ा

आए दिन विभिन्न पार्टियों को छोडक़र कांग्रेस ज्वाईन कर रहे लोग : अशोक अरोड़ा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

9 अप्रैल को कुरुक्षेत्र में होगा कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का सम्मेलन।
तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटियां।
जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में की गई नई नियुक्तियां।

कुरुक्षेत्र, 5 अप्रैल : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि कांग्रेस का जनाधार लगातार बढता जा रहा है। आए दिन लोग अन्य पार्टियों को छोडक़र कांग्रेस को ज्वाईन कर रहे हैं। आज प्रदेश की जनता का भाजपा व जजपा सरकार से मोह भंग हो गया है। प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के राज को याद कर रही है। वे केडीबी रोड़ स्थित अपने कार्यालय में जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के 9 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर लाडवा विधायक मेवा सिंह व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा भी मौजूद रहे। इस दौरान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की गई।
सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा ने बताया कि 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे पिहोवा मार्ग पर स्थित यादव धर्मशाला में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगें वहीं प्रदेशाध्यक्ष रमेश सैनी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगें। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा व लाडवा के विधायक मेवा सिंह सहित वरिष्ठ नेता भी इस सम्मेलन में विशेष रूप से शिरकत करेंगें। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की डयूटियां लगाई गई हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जिला भर से कांग्रेसजन पहुंचेंगें।
जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में की गई नई नियुक्तियां
सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा ने बताया कि अटवान निवासी रोशन लाल धीमान व गांव ठोल निवासी सुषमा को प्रकोष्ठ की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व सरपंच बलवंत सैनी, गुरदीप प्रजापत, सोहन लाल सैनी, हरजिंद्र कांबोज, दिनेश कुमार, मोहन सिंह, नरेश कुमार, बलदेव, मा. रमेश जांगड़ा, जगदीश सैनी, कमल सिंह, महेंद्र सिंह अंटेहड़ी, जसविंद्र सिंह रामगढ रोड़, विरेंद्र रोहिला, प्रद्युमन कश्यप को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं राजेंद्र पाल, रूपिंद्र सिंह, खजान सिंह, राजेश कुमार, मामचंद प्रजापत, रामकुमार, संजय, मंदीप सैनी, रविंद्र, हरपाल व राजकुमार मुर्तजापुर को महासचिव और पवन कुमार सैनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा मनीष, सोहन लाल, रणधीर, पारस, गुलाब सिंह, रामपाल, नरेंद्र सिंह, बलदेव, राजीव कुमार व सतपाल को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। वही जगीर कश्यप, मान सिंह, रोशन लाल सैन, मामचंद, सोनू, रवि सैनी, बलकार सिंह, नरेंद्र सैनी, रामकरण, शेर सिंह, सुखदेव, बाबूराम, रामदिया, मनप्रित सिंह, उदम सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। इन सभी पदाधिकारियों को पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा व लाडवा विधायक मेवा सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र भेंट किए गए।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भेंट करते पूर्व मंत्री अरोड़ा व विधायक मेवा सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी शोभा यात्रा के दौरान शहर का ट्रैफिक प्लान यह रहेगा,

Wed Apr 5 , 2023
राजकुमार केसर वानी दिनांक 06.04.2023 को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा के दौरान यह रहेगा हल्द्वानी शहर का ट्रैफिक प्लान।संवाददाता राजकुमार केसरवानी हल्द्वानी 1- शोभायात्रा के अवसर पर समस्त रूटों पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। 2- शोभायात्रा के अवसर पर यात्रा मार्ग में पड़ने वाले ट्रैफिक को […]

You May Like

Breaking News

advertisement