मेहनगर आज़मगढ़: मेहनगर में बौद्ध धर्म के लोगो ने निकाला जुलूस

मेहनगर में बौद्ध धर्म के लोगो ने निकाला जुलूस

मेहनगर में बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने जुलूस के माध्यम से लोगो को बौद्ध धर्म से जोड़ने का सन्देश दिया बौद्ध धर्म के आचार्य ने बताया कि बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परम्परा से निकला ज्ञान धर्म और दर्शन है। ईसा पूर्व छठवीं शताब्दी में गौतम बुद्ध द्वारा बौद्ध धर्म का प्रवर्तन किया गया। गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में लुम्बिनी नेपाल में हुआ, उन्हें बोध गया में ज्ञान की प्राप्ति हुई, जिसके बाद सारनाथ में प्रथम उपदेश दिया, और उनका महापरिनिर्वाण 483 ईसा पूर्व कुशीनगर,भारत में हुआ था। उनके महापरिनिर्वाण के अगले पाँच शताब्दियों में, बौद्ध धर्म पूरे भारतीय उपमहाद्वीप , एशिया खंड में फैला और अगले दो हजार वर्षों में मध्य पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया , यूरोप , में भी फैल गया। बौद्ध धर्म विश्व का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। हीनयान, थेरवाद, महायान और वज्रयान बौद्ध धर्म में प्रमुख सम्प्रदाय हैं। दुनिया के करीब 2.3 अरब (33%) लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। जिसमे चीन, जापान, वियतनाम, थाईलैण्ड, म्यान्मार, भूटान, श्रीलंका, कम्बोडिया, मंगोलिया, लाओस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया एवं उत्तर कोरिया समेत कुल 13 देशों में बौद्ध धर्म ‘प्रमुख धर्म’ है। भारत, नेपाल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, रूस, ब्रुनेई, मलेशिया आदि देशों में भी करोड़ों बौद्ध अनुयायी हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी: सीएम धामी की बैठक से पहले नाराज हुए कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश,

Fri Nov 18 , 2022
स्लग – हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी की बैठक से पहले कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश हुए नाराज रिपोर्ट – ज़फर अंसारी स्थान – हल्द्वानी एंकर – हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की समीक्षा बैठक से पहले कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराज हो गए और समीक्षा बैठक […]

You May Like

Breaking News

advertisement