बरेली: मजार हटाने की सूचना पर पहुंचे लोग किया विरोध

मजार हटाने की सूचना पर पहुंचे लोग किया विरोध

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : रोड नंबर 5 परतापुर चौधरी में वर्षों पुरानी मजार को रेलवे हटवा रहा है। जिसको लेकर आस-पास के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। आज फिर मजार हटाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ वहां एकत्र हो गई।
बताते चलें पुरानी रोड नंबर 5 परतापुर चौधरी स्थित बाबा बख़्शरुद्दीन की मजार है। इस मजार को रेलवे हटा रहा है। आज एक बार फिर मजार हटाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया मजार से सभी धर्मों की आस्था जुड़ी हुई है। मजार को लेकर वहां रहने वाले बुजुर्गों का कहना है कि मजार सौ साल से भी ज्यादा पुरानी है। रेलवे इसको अतिक्रमण बता रहा है। पुराने डीआरएम ने मजार पर टीन शेड भी डलवाया था। वहीं अब मौजूदा डीआरएम मजार के कागज मांग रही हैं। मजार को शहीद करने की योजना बनाई जा रही है। आला हजरत दरगाह से गुजारिश की गई है कि शान्ति व्यवस्था बनाए रखें। वह सभी जिला व रेलवे प्रशासन से मांग करते हैं मजार को न हटाया जाए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: बरेली कॉलेज बरेली के अस्थाई कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी धरना जारी रखा

Sat Jun 10 , 2023
बरेली कॉलेज बरेली के अस्थाई कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी धरना जारी रखा दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : कॉलेज बरेली के अस्थाई कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन रहा जारी,पछास, क्रालोस का समर्थन। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में आज तीसरे दिन भी […]

You May Like

Breaking News

advertisement