जनता ने भाजपा की विकास नीतियों पर लगाई जीत की मोहर : जगमोहन आनन्द

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 10 मार्च :- प्रदेश के मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनन्द ने चार राज्यों में हुई भाजपा की जीत को विकास की जीत बताया। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय देश की जनता व कार्यकर्ताओं को दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की विकास नीतियों पर जीत की मोहर लगाई है और एक बार फिर भाजपा में अपना विश्वास जताया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जिस प्रकार से पूरे देश में एक समान रूप से विकास करवा रहे हैं, उन्हीं की बदौलत आज जनता ने दोबारा भाजपा का चुना है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी 36 बिरादरियों को एक साथ लेकर चलती है। उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा ने अपनी जीत का परचम लहराकर विपक्षियों पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चारो तरफ चहुंमुखी विकास हो रहे है।
उन्होंने कहा कि जिन चार राज्यों में भाजपा नेतृत्व की सरकार बनी है, वहां विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। जनता ने भाजपा में जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर पार्टी खरा उतरेगी। चार राज्यों में जिस बड़ी जीत से भाजपा की सरकार बनी है, वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सत्ता में वापसी इस बात का परिचायक है कि पूरे देश की जनता को भाजपा की नीतियों में विश्वास है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस प्रकार से यूपी में भयमुक्त एवं पारदर्शी सुशासन जनता को दिया है, उसी के परिणामस्वरूप यूपी में भाजपा ने रिकॉर्डतोड़ एवं ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि अब साबित हो गया है कि 2024 में होने वाले लोकसभा एवं हरियाणा के विस चुनावों में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केन्द्र में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित

Thu Mar 10 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 नगरवासियों ने उठाया स्वास्थ्य कैंप का लाभ।आमजन ने कैंप आयोजको एवं चिकित्सकों की तारीफ की। कुरुक्षेत्र, 10 मार्च : – कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्र के मेडिकल आफिसर, गैपियो सदस्य एवं आरएसडीआई मैम्बर डॉ. आशीष अनेजा द्वारा वर्ल्ड किडनी डे, […]

You May Like

Breaking News

advertisement