उत्तराखंड: मैदान से लेकर पहाड़ तक गिरा पारा, कांपे लोग,

सागर मलिक

देहरादून: उत्तराखंड में वैसे तो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बिल्कुल नहीं है, लेकिन मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान गिरने से लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है।

राज्य के मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में जहां पिछले कई दिनों से शीतलहर जारी है और कोहरे का जबरदस्त असर दिखाई दे रहा है। वहीं, मैदान से लेकर पहाड़ तक रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 0.8, टिहरी में 2.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री रहा। वहीं, राजधानी दून में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचे इलाकों में हो सकती है बर्फबारी
मौसम विज्ञानियों ने अगले 48 घंटे बाद राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की हल्की सक्रियता की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता जम्मू कश्मीर और लद्दाख जैसे राज्यों में अधिक रहेगी। इसका थोड़ा बहुत असर उत्तराखंड में भी दिखाई देगा और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>श्री राम बाग वृद्ध आश्रम में आंखों का चैकअप कैम्प 15 जनवरी को</em>

Sat Jan 7 , 2023
श्री राम बाग वृद्ध आश्रम में आंखों का चैकअप कैम्प 15 जनवरी को ऊर्जा वेलफेयर सोसायटी की और से लगाया जाएगा यह कैंप फिरोजपुर, 07 जनवरी 2023 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:- फिरोज़पुर की सेासासटी ऊर्जा वेलफेयर सोसायटी के सभी सदस्यों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। और […]

You May Like

advertisement