अयोध्या:जलापूर्ति बधित होने से जनता परेशान

 अयोध्या।

सोमवार तक बहाल होने की संभावना

 ब्यूरो चीफ मनोज तिवारी के साथ अब्दुल जब्बार  की खास रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)रूदौली नगर की जलापूर्ति बधित होना आम बात हो गयी है।कभी केबिल डालने की खुदाई करते समय,कभी पानी का पाइप डालते के समय,कभी पुलिया निर्माण के लिये खुदाई करते समय अक्सर रूदौली की जलापूर्ति बाधित होती आई है।

पिछले 24 घंटे से पानी टंकी स्थित चेकवाल खराब होने से जलापूर्ति बाधित हो गई।नगर के ऐसे लोग जो नगर पालिका की जलापूर्ति पर ही निर्भर हैं बेहाल हैं।एक एक बूंद पानी के लिए उन्हें दर दर भटकना पड़ रहा है।ऐसे में नगर पालिका की ओर से जगह जगह पानी का टैंकर पहुंचाना चाहिए परन्तु नगर पालिका की ओर से ऐसी व्यवस्था नही की गई।अधिशासी अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि चेकवाल खराब होने से जलापूर्ति बाधित हो गयी है।लॉकडाउन की वजह से सामान नही मिल पाया है सोमवार तक जलापूर्ति बहाल होने की संभावना है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या:गेहूं क्रय केंद्रों पर अचानक किसानों की बड़ी भीड़

Sun Jun 13 , 2021
अयोध्या। गेहूं खरीद के तीन दिन शेष खरीद केंद्रों में लगी ट्रैक्टरों की लगी लंबी लाइनें मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या भेलसर(अयोध्या)गेहूं खरीद जिले में 15 जून तक होती है।ऐसे में अब महज केवल तीन दिन ही गेहं खरीद की जानी है।जबकि क्रय केंद्रों में किसानों की लंबी लाइनें अभी […]

You May Like

advertisement