बिहार:गांधी जयंती पर आयोजित विशेष टीकाकरण महाअभियान में उत्साह के साथ लोगों ने लगाया टीका

गांधी जयंती पर आयोजित विशेष टीकाकरण महाअभियान में उत्साह के साथ लोगों ने लगाया टीका

  • शाम 05 बजे तक जिले में 01 लाख से अधिक लोगों ने लगाया कोविड-19 टीका
  • विशेष टीकाकरण महाअभियान के लिए जिले में बनाया गया था 554 टीकाकरण केंद्र
  • मतदान केंद्रों पर भी लोगों को लगाया जा रहा है टीका

पूर्णिया संवाददाता

जिले में गांधी जयंती के अवसर पर लोगों को कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए विशेष टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के लोगों द्वारा पूरे उत्साह के साथ भाग लिया गया। विशेष टीकाकरण महाअभियान में बहुत से लोगों द्वारा सुरक्षा का टीका लगाया गया। विशेष टीकाकरण महाअभियान जिले के सभी टीकाकरण स्थलों पर सुबह 07 बजे से शुरू हो गया था जो शाम 05 बजे तक चलाया गया। जबकि पूर्णिया शहरी क्षेत्र के टाउन हॉल में रात 09 बजे तक टीकाकरण कार्य जारी रहा।

पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ो के अनुसार शाम 05 बजे तक जिले में 01 लाख 715 लोगों द्वारा टीका लगाया जा चुका था। बहुत से टीकाकरण केंद्रों से समुचित आंकड़ा पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सका था जो पूरी तेजी से दर्ज कराया जा रहा है। जिले के बहुत से टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण कार्य भी चल रहा था।

विशेष टीकाकरण महाअभियान में शामिल लोगों में रहा उत्साह :
गांधी जयंती पर आयोजित टीकाकरण महाअभियान में शामिल लोगों में काफी उत्साह रहा। विभिन्न केंद्रों में टीका लगाने आए लोगों में अधिकांश लोगों द्वारा कोविड-19 टीका की दूसरी डोज लगायी गयी। जिला स्कूल में टीका की दूसरी डोज लगा रही रश्मि कुमारी ने बताया कि टीका लगाने से कोई समस्या नहीं होती है। पहला डोज लगाने से भी मुझे कोई समस्या नहीं हुई थी। गांधी जयंती पर जिला प्रशासन द्वारा टीकाकरण महाअभियान लगाना एक सार्थक पहल है क्योंकि इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित है। इससे सभी काम करने वाले लोगों को टीका लगाने का अवसर मिल गया। वहीं टाउन हॉल में टीका लगा रही पूजा कुमारी ने बताया कि सुरक्षा का टीका लगाकर वह बहुत सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब मुझे कोविड-19 से संक्रमित होने का खतरा कम रहेगा। टीका लगाने के बाद भी मैं संक्रमण से सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय जैसे मास्क का इस्तेमाल, सैनिटाइजर का उपयोग व सामाजिक दूरी का ध्यान रखूंगी।

विशेष टीकाकरण महाअभियान के दौरान दिनभर स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली जाती रही।

विशेष टीकाकरण अभियान के लिए जिले में बनाया गया था 554 टीकाकरण केंद्र :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विनय मोहन ने बताया कि गांधी जयंती पर आयोजित विशेष टीकाकरण महाअभियान के लिए जिले में 554 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। सभी टीकाकरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध करा दिया गया था। सभी टीकाकरण केंद्रों पर सुबह 07 बजे से ही टीकाकरण कार्य शुरू हो गया था जो शाम 05 बजे तक सुचारू रूप से चलाया गया। पूर्णिया शहरी क्षेत्र स्थित टाउन हॉल स्थित टीकाकरण केंद्र रात 09 बजे तक कार्यरत रहा। विशेष टीकाकरण महाअभियान के लिए शहरी क्षेत्र के नगर निगम पूर्णिया में 20 टीकाकरण केंद्र के साथ ही प्रखंड बैसा में 30, अमौर में 50, बायसी में 35, डगरूआ में 40, पूर्णिया ग्रामीण में 30, कसबा में 34, जलालगढ़ में 30, श्रीनगर में 20, के.नगर में 37, बनमनखी में 58, भवानीपुर में 29, बी.कोठी में 36, रुपौली में 50 तथा धमदाहा में 55 टीकाकरण केंद्र बनाया गया था।

मतदान केंद्रों पर भी लोगों को लगाया जा रहा है टीका :
सिविल सर्जन डॉ. एस के वर्मा ने कहा कि आगामी पर्व त्यौहारों और पंचायत चुनाव को देखते हुए टीकाकरण महाअभियान चलाया जाना मुश्किल होगा। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंचायत चुनाव में मतदान केंद्र के साथ टीकाकरण केंद्र भी चलाया जा रहा है ,जहां 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा सकता है। जिले के ऐसे सभी लोग जो अबतक टीका नहीं लगा सके हैं या सिर्फ पहला डोज ही लगाया है वह मतदान देने के बाद मतदान केंद्र पर ही टीका लगा सकते हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान: लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया टीकाकरण में भाग

Sun Oct 3 , 2021
कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान: लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया टीकाकरण में भाग जिले में छः बजे तक पोर्टल पर 78 हजार से अधिक लोगों का दर्ज हुआ टीका लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लेने में दिखाई रुचि लोगों की सहूलियत के लिए जिले में बनाया गया 419 टीकाकरण केंद्र कटिहार […]

You May Like

advertisement