श्री राम कलश यात्रा में लोगों को दिया न्योता विभिन्न कालोनियों में हुआ स्वागत

श्री राम कलश यात्रा में लोगों को दिया न्योता विभिन्न कालोनियों में हुआ स्वागत।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 29 दिसम्बर : अयोध्या में श्री राम मंदिर में भगवान श्री राम जी की मुर्ति स्थापना के उपलक्ष में अयोध्या धाम से आए पीले अक्षत के कलशों के साथ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ आम हिंदू जनमानस ने भारी उत्साह के साथ सनातन धर्म मंदिर से शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। जो न्यू कॉलोनी से होती हुई पटेल नगर, अमीन रोड़, विष्णु कालोनी, राजेंद्र नगर क्षेत्रों से होते हुए श्रद्धानंद चौक पर ज्योति नगर और आसपास की कालोनियों में गई। इस मौके पर रामचंद्र सैनी के नेतृत्व में मंगल गीत गाकर शोभा यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद शोभा यात्रा इंदिरा कालोनी, प्रताप कालोनी, गीता कालोनी और नगर के अन्य इलाकों से होते हुए थर्ड गेट पहुंची। जहां भारी संख्या में धर्म प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने अक्षत कलशों को देखकर मंगल गीत गाए। काफी लोगों के हाथ में राम पटक थी तथा खेड़ी मारकंडा के धर्म प्रेमियों ने अपनी ट्राली में फूलों को लाकर यात्रा के रास्ते पर फूलों की वर्षा की। यह शोभा यात्रा नगर का चक्कर लगाकर दुख भंजन मंदिर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। दुख भंजन कालोनी निवासियों और दुख भंजन मंदिर कमेटी के सदस्यों व धर्म प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया। इस शोभा यात्रा के दौरान भक्तों ने तरह-तरह के व्यंजन प्रसाद वितरित किया। इस शोभायात्रा में महिलाओं में अंजलि गोयल, नीलम गुप्ता, ममता भाटिया आदि के साथ ही ओम प्रकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता, मोदित गुप्ता, अश्विनी, दिनोद, अभय वालिया, अशोक रोशा, सुमित गुप्ता, सुरेश जोशी, प्रेम नारायण, अक्षित गोयल, राकेश अरोड़ा और बहुत धर्म प्रेमियों ने भाग लिया।
शोभा यात्रा के अवसर पर श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी एन.एस.एस. शिविर के चलते श्री काम्यकेश्वर तीर्थ पहुंचे

Sat Dec 30 , 2023
जयराम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी एन.एस.एस. शिविर के चलते श्री काम्यकेश्वर तीर्थ पहुंचे। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 श्री काम्यकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए एवं पूजा अर्चना की। कुरुक्षेत्र, 29 दिसम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण […]

You May Like

advertisement