मऊ :रेलवे फाटक के बीच फंसा ऑटो और रिक्शा में सवारियों के रेल निकलने का लोगों की जान फंसी रही

पूर्वांचल ब्यूरो

यूपी के मऊ शहर में बुधवार दोपहर हादसा होते-होते बचा। ऑटो और ई-रिक्शा चालक ने बंद होते रेलवे फाटक के बीच निकलने के प्रयास में सवारियों की जान आफत में डाल दी। फाटक के दोनों बैरियर गिए गए और ऑटो व ई-रिक्शा बीच में फंसने से सवारियों सहित मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।सामने से ट्रेन (मालगाड़ी आ रही थी। जल्दी से चालकों ने ऑटो और ई-रिक्शा को किनारे किया। मालगाड़ी के गुजरने पर लोगों की सांसे अटकी रही।

हादसों से बचाव के लिए रेल मंत्रालय ने सभी रेलवे क्रॉसिंगों पर फाटक तो लगा रखे हैं, लेकिन लोग बंद फाटक की परवाह किए बिना अपनी जान हथेली पर रखकर रेलवे ट्रैक पार करते देखे जाते हैं। जिससे कई बार घटनाएं भी हो जाती हैं। बुधवार को भी ऐसा ही नजारा दिखा मऊ में। दोपहर 12 बजे के करीब मऊ जंक्शन से एक मालगाड़ी इंदारा जंक्शन की तरफ जाने वाली थी।

सूचना पर गेटमैन ने रेलवे फाटक बंद करना शुरू किया। इसी बीच तेजी से क्रॉसिंग पार करने के चक्कर में सवारियों से भरा ऑटो और एक ई-रिक्शा बंद हो रहे फाटक के बीच घुस गया। इससे पहले की दोनों वाहन चालक ट्रैक पार कर पाते, फाटक बंद हो गया। गनीमत रही कि चालकों ने समय रहते अपने वाहन को किनारे लगा लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਡੀਟੀਐੱਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਮੋਰਚੇ ਦੀ 23 ਅਕਤੂਬਰ ਦੀ ਮੋਰਿੰਡਾ ਰੈਲੀ ਨੂੰ ਡੱਟਵੀਂ ਹਮਾਇਤ

Wed Oct 20 , 2021
ਸਰਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਆਊਟਸੋਰਸਿੰਗ, ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕਾ ਕਰੇ ਸਰਕਾਰ ਮੋਗਾ : (ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ) :=ਡੈਮੋਕਰੈਟਿਕ ਟੀਚਰਜ਼ ਫ਼ਰੰਟ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦਿਗਵਿਜੇਪਾਲ ਸ਼ਰਮਾ, ਸੂਬਾ ਸਕੱਤਰ ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਤੇ ਵਿੱਤ ਸਕੱਤਰ ਜਸਵਿੰਦਰ ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਪ੍ਰੈੱਸ ਬਿਆਨ ਜਾਰੀ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਰਕਾਰੀ ਥਰਮਲ ਪਲਾਂਟਾਂ, ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਅਤੇ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ, ਪਾਵਰਕਾਮ […]

You May Like

advertisement