![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221221-WA0022.jpg)
*ब्लॉक दिवस में सुनी गई जन समस्याएं
जलालाबाद-:, रिपोर्टर मतीउल्लाह
प्रचार-प्रसार के अभाव में कम आए फरियादी, कुर्सियों पर बिठाकर सुनी गई समस्याएं
तहसील की तर्ज पर गुगरापुर में बुधवार को ब्लॉक दिवस आयोजित किया गया। जन समस्याओं के निराकरण को संयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी निरंजन त्रिवेदी ने की। मौके पर कुछ समस्याएं आईं जिनमें सभी पंचायत एवं विकास विभाग से जुड़ी थीं, समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच सिर्फ3 समस्याएं आईं जिनमें 1 परिवार रजिस्टर की नकल, 1 जन्म प्रमाण पत्र, एक एडीओ पंचायत से सम्बंधित तो एक अन्य मामले से जुड़ी हुई थी। बीडीओ निरंजन त्रिवेदी ने सभी के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। फरियादियों को कुर्सी पर बिठाकर उनकी समस्याएं ली जा रही थीं। यह माना जा रहा है कि कार्यक्रम के अधिक प्रचार-प्रसार न होने से लोग इस दिवस पर अपेक्षित समाधान हेतु अपनी शिकायत लेकर नहीं आ सके। मौके पर एडीओ पंचायत राजेंद्र सिंह पंचायत सचिव विनोद गौतम अश्वनी कुमार दीपक यादव संभव जैन मुजीब खान मौजूद रहे