प्रदेश का पहला जेल फिलिंग स्टेशन पर अब 24 घंटे मिलेगा पेट्रोल और डीजल : सोमनाथ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जेल फिलिंग स्टेशन को सुबह 7 बजे से सायं 7 बजे तक कैदी बंदी और रात्रि के समय जेल में कार्यरत वालंटियर वार्डर द्वारा डाला जाएगा तेल।
15 दिनों में जेल फिलिंग स्टेशन की सेल पहुंची प्रतिदिन करीब 6 लाख।

कुरुक्षेत्र 13 जून : प्रदेश के पहले जेल फिलिंग स्टेशन पर अब 24 घंटे पेट्रोल और डीजल मिलेगा। इस पंप को अब रात्रि के समय में संचालित किया जाएगा। इसका संचालन सुबह 7 बजे से लेकर सायं 7 बजे तक कैदी बंदियों द्वारा किया जाएगा और रात्रि के समय जेल में कार्यरत वालंटियर वार्डर द्वारा किया जाएगा। इसकी अनुमति हरियाणा कारागार के महानिदेशक अकील मोहम्मद ने दी है।
जिला जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने सोमवार को बातचीत करते हुए कहा कि इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड व जेल विभाग द्वारा कैदी बंदियों के संयुक्त प्रयासों से संचालित प्रदेश के पहले जेल फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ 31 मई को जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला व महानिदेशक अकील मोहम्मद द्वारा किया गया था। इन 15 दिनों में जेल फिलिंग स्टेशन की सेल प्रतिदिन करीब 6 लाख रुपए आंकी गई है। हालांकि अभी यह पम्प सुबह 7 बजे से सायं 7 बजे तक ही कैदी बंदियों द्वारा संचालित किया जा रहा था। मुख्यालय व इस कार्यालय द्वारा अब यह निर्णय लिया गया है कि जेल फिलिंग स्टेशन की सेल बढ़ाने के लिए समय अवधि भी बढ़ाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि इस विषय को जहन में रखते हुए महानिदेशक अकील मोहम्मद द्वारा 13 जून से ही जेल फिलिंग स्टेशन को मुख्यालय के निर्देशानुसार 24 घंटे खुला रखने का निर्णय लिया गया है। इस पंप का संचालन सायं 7 बजे से सुबह 7 बजे तक जेल में कार्यरत वालंटियर वार्डर द्वारा किया जाएगा और प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक कैदी बंदियों को एक अधिकारी की देखरेख में पेट्रोल पंप पर कार्य लिया जाएगा। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पेट्रोल पंप की सेल 24 घंटे में लगभग 10 लाख रुपए तक पहुंचने की संभावना है। इस पेट्रोल पम्प से जहां कैदियों बंदियों को आम नागरिक की तरह काम करने का अवसर मिल रहा है वहीं शहरवासियों को अच्छी गुणवत्ता का पेट्रोल और डीजल सहजता से मिल रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून पर विशेष, हरियाणा पुलिस विभाग के अधिकारी की जनहित कहानी।<br> <br>हरियाणा संपादक - वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।<br>दूरभाष - 9416191877

Mon Jun 13 , 2022
हरियाणा पुलिस में सबसे अधिक रक्तदान करने वाले उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा।राष्ट्रपति पुलिस पदक से विभूषित डॉ. अशोक के प्रयासों से 47673 लोगों को रक्त का लाभ मिला।149 बार रक्तदान कर चुके हैं जिसमे 68 बार प्लेटलेट्स वे दे चुके।बिना किसी बैनर और संस्था के सहयोग से लगा […]

You May Like

Breaking News

advertisement