
_लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
बाढ़ आपदा पर तहसील डलमऊ व लालगंज में फिजिकल मॉक एक्सरसाइज-2026 का आयोजन 11 जून को_
रायबरेलीः- 08 जून 2026
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव मिश्र ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील जनपदों में प्रत्यक्ष रूप से विभिन्न चरणों में आई0आर0एस0 (Incident Response System) आधारित बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज-2026 का आयोजन/संचालन कराये जाने के निर्देश दिये गये है। जिसमें 09 जून 2026 को सम्बन्धित विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यालय से टेबल टॉप एक्सरसाइज (लखनऊ से ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) प्रातः 10ः30 बजे से सायं 05ः00 बजे तक आयोजित की जायेगी। इसी प्रकार 11 जून 2026 को मॉक एक्सरसाइज-2026 (मैदान पर शारीरिक आचरण) डलमऊ घाट, तहसील डलमऊ एवं गेगासों गंगा घाट तहसील लालगंज में बाढ़ आपदा पर फिजिकल मॉक एक्सरसाइज प्रत्येक स्थल पर सम्बन्धित विभागों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।


