नवीन जिन्दल को जय श्रीराम के नारों से गूंजा पिहोवा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

नवीन जिन्दल आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं के नारों से साथ पिहोवा रोड
शो में बरसाए गए फूल।

शाहाबाद, 21 मई :
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नवीन जिन्दल का पिहोवा रोड शो आज लोगों की भागीदारी के कारण ऐतिहासिक बन गया। नवीन जिन्दल को जय श्रीराम और नवीन जिन्दल आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं के नारों से साथ पिहोवा रोड
शो भगवा मय हो गया। माताओं-बहनों ने छतों फूल बरसाए और अपने बेटे-भाई नवीन जिन्दल का दिल की गहराइयों से स्वागत किया। वाल्मीकि समाज ने भी आगे आकर नवीन जिन्दल को गले लगाया।
पिहोवा का रोड शो ऐतिहासिक था। पूरा नगर उमड़ पड़ा। बहनों-माताओ-बेटियों
ने छतों से उनपर फूलों की बारिश की। महिलाओं ने माथे पर तिलक लगाकर नवीन
जिन्दल का स्वागत किया और बुजुर्गों ने भारी भीड़ के बावजूद आगे आकर
उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।
तय कार्यक्रम के अनुसार अनाज मंडी से चलकर शहीद स्मारक, पुरानी बाजार होते हुए यह रोड शो सरस्वती तीर्थ पर खत्म हुआ, जहां नवीन जिन्दल ने मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया। रोड शो में शामिल लोगों में बड़ा उत्साह था।
बड़े ही अनुशासित ढंग से लोग चल रहे थे। दुकानदारों, राहगीरों और
अपने-अपने घरों से निकल कर लोग भी इस रोड शो में साथ होते गए। एक कारवां बन गया। यह राष्ट्र निर्माण के लिए नवीन जिन्दल की उस सोच पर आम जन की मुहर थी,जिसमें संकल्प-पत्र के माध्यम से कुरुक्षेत्र को देश का अग्रणी संसदीय क्षेत्र बनाने का संकल्प निहित है।
इस रोड शो में विधायक और पूर्व मंत्री सरदार संदीप सिंह, आशीष चक्रपाणी, किसान नेता जगत सिंह, पूर्व पालिका प्रधान अनिल धवन, बाबा तरण दास, अनेक धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के लोग और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਚੋਣ ਪ੍ਰਕ੍ਰਿਆ ਲਈ ਸਹਾਇਕ ਰਿਟਰਨਿੰਗ ਅਫਸਰ ਦੁਆਰਾਂ ਹਲਕੇ ਦੇ ਬੂਥਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਨਿਰੀਖਣ

Tue May 21 , 2024
ਹਰੇਕ ਬੂਥ ਤੇ ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋ ਦਿੱਤੀਆ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸੁਵਿਧਾਵਾ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ। ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 21 ਮਈ 2024 {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਭਾਰਤ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਚੋਣ ਅਫਸਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਅਨੁਸਾਰ ਅਗਾਮੀ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਅੱਜ ਜ੍ਹਿਲਾ ਚੋਣ ਅਫਸਰ ਕਮ-ਡਿਪਟੀ ਕਮੀਸ਼ਨਰ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਰਾਜੇਸ਼ ਧਿਮਾਨ […]

You May Like

Breaking News

advertisement